मलेशिया में चमकी सूर्यवंशी ढोलेवार कुनबी समाज की बेटी, यश्विनी रावत ने जीता रजत पदक।

ग्राम रातामाटी बुजुर्ग में समाज ने स्वागत कर दी बधाई।

बैतूल। 15वें साइलेंट नाइट इंटरनेशनल कराटे कप में बैतूल जिले की खिलाड़ी यश्विनी रावत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। मलेशिया में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में यश्विनी ने बेहतरीन खेल कौशल का परिचय देते हुए जिले और देश का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि से समाज में खुशी का माहौल है।

प्रतियोगिता में विभिन्न देशों के खिलाड़ियों के बीच हुए मुकाबलों में यश्विनी ने आत्मविश्वास और मेहनत के दम पर अपनी अलग पहचान बनाई। समाज और क्षेत्रवासियों ने उनकी सफलता को गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।

यश्विनी रावत के सम्मान में ग्राम रातामाटी बुजुर्ग में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां उपस्थित लोगों ने उनका स्वागत कर बधाई दी। इस दौरान सूर्यवंशी ढोलेवार कुन्बी समाज के मुखिया पटेल अरविंद गंगारे, मुखिया प्रतिनिधि पटेल रामशंकर पारधे, पूर्व अध्यक्ष नारायण सरले, हरि पटेल, लखनलाल खोबरे, जगदीश गब्बर गोचरे, अरुण गंगारे, पुष्प कुमार गंगारे, मनीष नारे, भवानी रावत, नकुल भुसारे, अजय गंगारे, प्रीतेश गंगारे, संजय चिमटे, राजा झर्रे ,अनिल रावत, योगेश पटेल, रूपराज गंगारे एवं प्रदीप निर्मले सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

उपस्थित लोगों ने कहा कि यश्विनी की सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कम उम्र में मेहनत और लगन के बल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है, जिससे जिले के अन्य खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने का उत्साह मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि यश्विनी रावत कृषक रविशंकर रावत की पुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि पर सामाजिक बंधुओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button