ओम आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज ने लगातार 9वीं बार हासिल किया शत-प्रतिशत सफलता का रिकॉर्ड।

बैतूल। मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर से सम्बद्ध ओम आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल, भारत-भारती, जामठी, बैतूल (म.प्र.) ने एक बार फिर उत्कृष्टता का परचम लहराया है। कॉलेज के बैच 2020-21 के विद्यार्थियों चतुर्थ वर्ष में लगातार नववी बार शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम प्राप्त कर मध्य प्रदेश में इतिहास रच दिया है। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में महाविद्यालय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें चतुर्थ वर्ष के सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। सफलता की जानकारी मिलते ही पूरा परिसर उत्सवमय हो उठा।

संस्था के अध्यक्ष गणेश प्रसाद मालवीय, कोषाध्यक्ष सोनू पाल एवं प्राचार्य डॉ. विजय माने ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम है। उप प्राचार्य डॉ. राजकुमार मिश्रा ने सभी चतुर्थ वर्ष के शिक्षक डॉ संदीप पाल, डॉ डॉली झाड़े, डॉ घाटोल, डॉ स्नेहलता डॉ कल्याणी, डॉ प्रदीप, डॉ स्नेहलता, डॉ चेतना डॉ पपिहा, डॉ ममता जैसवाल आदि का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षकों की निष्ठा और विद्यार्थियों के परिश्रम ने संस्थान को गौरवान्वित किया है। इस अवसर पर ओम आयुर्वेद परिवार गर्व और खुशी से सराबोर नजर आया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button