बीजासनी मंदिर में 16 मई को मनाया जाएगा शनि जन्मोत्सव।
विशेष पूजन के साथ शनि देवता के 1008 नामों से होगा हवन । शाम 7 बजे से प्रारंभ होगा विशाल भंडारा ।

बैतूल। बैतूल गंज स्थित बीजासनी माता मंदिर में शनिवार 16 मई को शनि देवता का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर शनि देवता की विशेष पूजा अर्चना करके उनके 1008 नामों से हवन किया जाएगा। हवन में खीर, घी, हवन सामग्री, माखन मिश्री एवं शुद्ध घी की बूंदी का भोग लगाया जायेगा तथा शाम 7 बजे से भंडारा प्रारंभ होगा। मंदिर समिति ने बैतूल जिले के सभी धर्मप्रेमियों से सपरिवार आयोजन में शामिल होकर पुण्य लाभ लेने की अपील की है।




