Illegal mining: माचना नदी से हो रहा अवैध रेत खनन, जेसीबी, डंपर और दो ट्रैक्टर जब्त

Betul News: बैतूल । मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में रेत का अवैध खनन कर नदियों को खोखला किया जा रहा है। प्रशासन भी आंखे बंद किए बैठा है। शिकायत होने पर नाममात्र की कारवाई कर दी जाती है।

जिले के शाहपुर में भी माचना नदी को जेसीबी लगाकर खोखला किया जा रहा था लेकिन कोई देखने वाला भी नही था। कलेक्टर ने जब कड़ी कारवाई के निर्देश दिए तब जाकर एसडीएम ने शाहपुर के पाठई में माचना नदी से रेत का खनन करते जेसीबी, डंपर और दो ट्रैक्टर जब्त किए हैं।

लोगों से एसडीएम शाहपुर को   ग्राम पाठई में माचना नदी में जेसीबी मशीन से नदी में रेत खनन का कार्य करने की सूचना दी थी। इस पर जब एसडीएम  राजस्व अमले को लेकर मौके पर पहुंचे तो वहां जेसीबी मशीन से रेत की खुदाई की जा रही थी।

 

मौके पर डंपर , दो ट्रैक्टर अवैध रेत खनन ओर परिवहन करते मौके से पकडे गए हैं। बताया गया है कि  बीजेपी नेताओं के संरक्षण में रेत का अवैध खनन हो रहा था। वाहनों को जब्त कर शाहपुर थाने में खड़ा कराया गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button