Betul News: बैतूल में फिर बर्बरता; दो युवकों को रस्सी से बांधकर प्रधान आरक्षक ने पाइप से पीटा

 

 

Betul News Today: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में बर्बरता का एक और मामला सामने आया है। मोहदा थाना क्षेत्र के ग्राम देसली में मोबाइल चोरी के संदेह में पकड़े गए दो युवकों को पुलिस चौकी के प्रधान आरक्षक द्वारा पाइप से बेरहमी से पीटा। पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद  पुलिस अधीक्षक निश्चल झारिया ने  प्रधान आरक्षक कामता प्रसाद कीर को निलंबित कर दिया है।

 

वायरल वीडियो में दो युवकों को रस्सी से हाथ बांधकर एक युवक पकड़े हुए है और दामजीपुरा पुलिस चौकी के प्रधान आरक्षक कामता प्रसाद कीर के द्वारा गालियां देते हुए उन्हें पाइप से पीटा जा रहा है। वीडियो देसली गांव का बताया जा रहा है जहां पर बुधवार को बाजार में मोबाइल चोरी का संदेह होने पर ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़ा था। उन्हें रस्सी से बांधकर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस चौकी के प्रधान आरक्षक कामता प्रसाद ने मौके पर पहुंचकर दोनों की बेरहमी से पिटाई की। इसी दौरान किसी ग्रामीण ने वीडियो बना लिया जो रविवार को वायरल हुआ है।

एएसपी  कमला जोशी ने मीडिया को बताया कि पिटाई करने का वीडियो संज्ञान में आते ही पुलिस अधीक्षक निश्चल झारिया ने रविवार देर शाम प्रधान आरक्षक कामता प्रसाद को सस्पेंड कर दिया है और मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button