Betul news: प्रजापति समाज ने भक्त शिरोमणि श्रीयादे माता की मनाई जयंती
प्रजापति समाज ने भक्त शिरोमणि श्रीयादे माता की मनाई जयंती

बैतूल। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी प्रजापति समाज ने समाज की अराध्यदेवी श्रीयादे माता की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई। इस मौके पर पतौवापुरा शाहपुर में पूर्ण विधि-विधान से कार्यक्रम का आयोजन कर प्रसादी का वितरण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित माटी कला बोर्ड अध्यक्ष रामदयाल प्रजापति ने कहा कि समाज की आराध्य देवी भक्त शिरोमणी श्रीयादे का जन्मोत्सव हर सजातीय बंधु को प्रतिवर्ष मनाना चाहिए, भक्त शिरोमणी ने प्रह्लाद को हरि नाम का उपदेश देकर प्रलयकारी राजा हिरण्यकश्यप के प्रकोप को सकल-जगत की रक्षा कर हमारे कुम्हार समाज का गौरव बढ़ाया था। स्वजातीय श्रद्धालुओं की श्री श्रीयादे देवी में गहरी आस्था है। उन सभी प्रजापत भाइयों को श्री यादे मां के उपदेश को अपने जीवन में उतार कर समाज कल्याण, सेवाहितार्थ कर्म करना चाहिए। कार्यक्रम में घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा सज्जन सिंह उइके, राजेश प्रजापति, नगर परिषद उपाध्यक्ष पम्मी राठौर, पार्षद कमलेश प्रजापति एवं प्रजापति समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।




