सावित्रीबाई फुले के जन्मदिवस पर बच्चों को दिया शिक्षा का संदेश, कापी-पेन व चॉकलेट्स का वितरण

पंचशील निशुल्क कोचिंग क्लास में बच्चों के साथ मनाया गया शिक्षा उत्सव

बैतूल। भारत की पहली महिला शिक्षिका, महान समाज सुधारक और मातृशक्ति माता सावित्रीबाई फुले के जन्मदिवस के अवसर पर पंचशील निशुल्क कोचिंग क्लास, नागार्जुन बुद्ध विहार में सादगीपूर्ण एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कोचिंग क्लास में अध्ययनरत बच्चों के साथ माता सावित्रीबाई फुले का जन्मदिवस मनाते हुए उनके शिक्षा और समाज सुधार के अमूल्य योगदान को याद किया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रो. चंद्रशेखर मेश्राम एवं डॉ सरिता मेश्राम द्वारा बच्चों को कापी, पेन और चॉकलेट्स का वितरण किया गया। उन्होंने बच्चों को माता सावित्रीबाई फुले के संघर्षपूर्ण जीवन, महिला शिक्षा के लिए किए गए प्रयासों और सामाजिक समानता के विचारों से अवगत कराया।
इस अवसर पर आयुष्मति पुष्पा पटेल एवं मिलन सिंगारे द्वारा बच्चों का मार्गदर्शन किया गया। उन्होंने बच्चों को नियमित अध्ययन, अनुशासन और शिक्षा को जीवन का मजबूत आधार बनाने की प्रेरणा दी। वक्ताओं ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले का जीवन आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही एक सशक्त और शिक्षित समाज का निर्माण संभव है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button