Drinking Alcohol : पीडब्ल्यूडी के एसडीओ की कार्यालय में बैठकर शराब पीने की हुई शिकायत

BETUL NEWS : बैतूल। जिले के मुलताई तहसील में पदस्थ पीडब्ल्यूडी के एसडीओ राजेश राय की ड्यूटी पर कार्यालय में बैठकर शराब पीने की शिकायत हो गई। इस शिकायत पर एसडीएम ने पुलिस को पत्र लिखकर बीएमओ से एसडीओ की मेडीकल जांच कराने के आदेश दे दिए। इसके बाद उनका मेडीकल कराया गया है।
बताया जा रहा है कि एसडीओ राजेश राय की कार्यालय में शराब पीने की शिकायत सीधे कलेक्टर से की गई थी जिसके बाद एसडीएम द्वारा पुलिस को पत्र लिखा गया। पुलिस एवं राजस्व टीम द्वारा राजेश राय को सरकारी अस्पताल ले जाकर बीएमओ अभिनव शुक्ला से एसडीओ राय की एमएलसी कराई गई है। इस संबंध में बीएमओ शुक्ला ने बताया कि एसडीएम के पत्र पर पुलिस द्वारा पीडब्ल्यूडी एसडीओ राजेश राय को मेडीकल जांच के लिए अस्पताल लाया गया था जिसमें अल्कोहल की जांच की गई। एमएलसी करने के बाद रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी गई है।
इधर पूरे मामले में एसडीओ राजेश राय ने शिकायत को निराधार बताते हुए कहा है कि शिकायत झूठी है वे शराब का सेवन नही कर रहे थे कार्यालय में बैठकर कार्य कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मेडीकल जांच के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी।




