बंजारीढाल में धूमधाम से मनी स्वतंत्रता सेनानी गंजन सिंह कोरकू की जयंती

रैली निकालकर दी गई वीर सेनानी को श्रद्धांजलि

बैतूल/घोड़ाडोंगरी। विकासखंड घोड़ाडोंगरी के ग्राम बंजारीढाल में स्थित आदिवासी क्रांतिकारी शहीद स्मारक परिसर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद गंजन सिंह कोरकू की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर गांव में रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए और वीर स्वतंत्रता सेनानी के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

जयंती समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं समाज के वरिष्ठजनों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में कार्यपालन यंत्री, लोक निर्माण विभाग बैतूल झामसिंह बारस्कर, सरपंच नेपाल सिंह बारस्कर, उपसरपंच महेश अखण्डे, श्रीमती विलकिस बारस्कर, आदिवासी ब्लॉक अध्यक्ष शाहपुर संदीप बारस्कर, सरपंच वीरेन्द्र प्रताप बारस्कर (सालीमेट), जनपद सदस्य बंशीलाल शैलूकर, मंगलसिंह, सरपंच बुंदे सिंह बारस्कर, रामचरन बारस्कर, लोकगायक तुलसीराम बारस्कर, लोकगायक रमेश बारस्कर, गट्टू शेलूकर, कपिल यादव (झापड़ी), महिला ब्लॉक अध्यक्ष शाहपुर श्रीमती सुन्दरियां बारस्कर, सुमर सिंह बिसन चौहान, राजेश बारस्कर तथा सदस्य भूरेसिंह बारस्कर सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानी गंजन सिंह कोरकू के संघर्ष, साहस और देश के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button