Get The Bride Sir: शादी के बाद दूल्हा करता रहा इंतजार,दहेज ले कर मायके चली गई दुल्हन

 मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में जुआड़ी में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में हुआ था विवाह

Today Betul News – बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में एक दिलचस्प मामला सामने आया है। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में विवाह संपन्न हाेने के बाद दुल्हन की विदाई होने का दूल्हा इंतजार करता रहा लेकिन दुल्हन तो दहेज में मिला सारा सामान समेटकर अपने मायके चली गई। अब दूल्हा अपनी दुल्हन को वापस लाने के लिए परेशान हो रहा है। उसने बुधवार को पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।

बैतूल जिले की घोड़ाडोंगरी तहसील की पिपरी निवासी संदीप सलाम ने बताया कि जुवाड़ी गांव में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के विवाह सम्मेलन में 23 मार्च को फुलगोहान निवासी नीतू के साथ शादी की थी। सम्मेलन में शादी होने के तुरंत बाद ही दुल्हन के मायके वालों ने विदाई नहीं की और दुल्हन के साथ दहेज लेकर अपने घर लौट गए। अब दुल्हन ससुराल नहीं आ रही है। दुल्हा जब अपनी दुल्हन को लेने के लिए जाता है तो वह आने से इंकार कर रही है। इससे परेशान होकर दूल्हे ने पुलिस प्रशासन से अपनी दुल्हन दिलाने की गुहार लगाई है।

दूल्हा संदीप सलाम ने बताया कि शादी के बाद एक भी दिन दुल्हन ससुराल नहीं आई। शासन द्वारा सम्मेलन में शादी करने पर जो भी लाभ मिलते हैं वह सभी लाभ ले रही है। दुल्हन ने शासन से योजना के तहत मिलने वाली राशि भी अपने पास रखी है। यदि वह शादी को नहीं मान रही ससुराल नहीं आना चाहती तो शासन की राशि भी उसे वापस लौटा देनी चाहिए।

घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी नेपाल सिंह ठाकुर ने बताया कि पिपरी गांव के संदीप सलाम ने चौकी आकर शिकायत की है कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के विवाह सम्मेलन में उसकी शादी फुलगोहन की एक युवती के साथ हुई थी। लेकिन शादी के बाद वह ससुराल नहीं आई और मायके चली गई है। अब वह वापस नहीं आ रही है। दूल्हे की शिकायत पर दुल्हन के घर वालों को बुलाकर समझाइश दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button