Betul news: वर्षावास के समापन पर शहर में निकली भव्य धम्म रैली

पंचशील बुद्ध विहार सदर से लल्ली चौक तक गूंजा धम्म संदेश 

पूज्य भंते विनय रक्खिता के नेतृत्व में वर्षावास का सफल समापन 

बैतूल। पंचशील बुद्ध विहार सदर में तीन महीने से चल रहे वर्षावास कार्यक्रम का रविवार को समापन किया गया। इस आयोजन की शुरुआत आषाढ़ी पूर्णिमा 21 जुलाई को हुई थी और 20 अक्टूबर तक यह धार्मिक साधना चली। कार्यक्रम का आयोजन वर्षावास समिति बैतूल द्वारा किया गया, जिसका मुख्य आकर्षण पूज्य भंते विनय रक्खिता और पूज्य भिक्कू संघ द्वारा की गई विशेष साधना रही।

यह वर्षावास बैतूल जिले के लिए विशेष सौभाग्य की बात रही, क्योंकि इसके माध्यम से पूरे जिले का वातावरण बुद्धमय हो गया। कार्यक्रम में बुद्ध धर्म के अनुयायियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, जिससे शहर में धम्म और शांति का संदेश दिया गया।

रविवार को वर्षावास के समापन अवसर पर सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक भिक्कू संघ के नेतृत्व में कठिन चीवर दान की धम्म रैली का आयोजन किया गया। यह रैली पंचशील बुद्ध विहार से प्रारंभ होकर लल्ली चौक तक गई और वहां से पुनः वापस बुद्ध विहार आकर सम्पन्न हुई। इस धम्म रैली में बड़ी संख्या में अनुयायियों ने भाग लिया और भिक्कू संघ को चीवर दान करते हुए अपनी श्रद्धा व्यक्त की। पूज्य भंते विनय रक्खिता ने इस वर्षावास के दौरान बुद्ध की शिक्षाओं पर आधारित विभिन्न प्रवचन दिए। वर्षावास समिति के आयोजकों ने इस कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की और भिक्कू संघ के प्रति आभार प्रकट किया। इस तीन महीने के आयोजन से बैतूल का वातावरण शांति, सद्भाव और आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण हो गया। यह कार्यक्रम जिले के इतिहास में महत्वपूर्ण अध्याय बन गया। भारतीय बौद्ध महासभा के अध्यक्ष संदीप पाटिल ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले वर्ष में भव्य रूप से कार्यक्रम किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button