विश्व पर्यावरण दिवस पर गायत्री परिवार ने लिया 11 हजार पौधे लगाने का संकल्प।

भोपाली महादेव परिसर में किया श्रमदान, पौधारोपण के साथ देवना नदी की सफाई की। वाटर हार्वेस्टिंग और भूजल संवर्धन के लिए जनजागरूकता अभियान चलाने का आह्वान।

बैतूल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा जिलेभर में पर्यावरण संरक्षण अभियान चलाया गया। भोपाली महादेव परिसर में कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर साफ-सफाई की तथा पीपल, बरगद और लक्ष्मी तरु के पौधों का रोपण किया। इस दौरान जिले की प्रत्येक तहसील में 1100-1100 पौधे लगाने और उनका संरक्षण करने का संकल्प लिया गया। जिला स्तर पर कुल 11 हजार पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

कार्यक्रम में गायत्री परिवार के वरिष्ठ जिला संरक्षक डॉ. कैलाश वर्मा ने जल, जंगल और जमीन के संरक्षण पर मार्गदर्शन देते हुए कहा कि पौधारोपण के साथ वर्षा जल संरक्षण, भूजल स्तर बढ़ाने, मिट्टी कटाव रोकने तथा प्लास्टिक और डिस्पोजल सामग्री के उपयोग को समाप्त करने के लिए भी निरंतर जनजागरूकता आवश्यक है। उन्होंने वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम विकसित करने के लिए लोगों को प्रेरित करने का आह्वान किया।

जिला समन्वयक रविशंकर पारखे ने बताया कि बैतूल जिले में 11 हजार पौधों के रोपण का संकल्प लिया गया है। जिला सह-समन्वयक राजकुमार पालीवाल ने माता भगवती स्मृति उपवन निर्माण के लिए श्रमदान और अंशदान का आह्वान किया। जिला समन्वय समिति के अनूप वर्मा, अजय पवार, गुलाबराव चिल्हाटे, निलेश मालवीय, नर्मदाप्रसाद सोलंकी, सुभाष महस्की और एस.आर. कडु सहित कार्यकर्ताओं ने छोटा महादेव स्थित अंबामाई के पास देवना नदी की सफाई की।

कार्यक्रम में मुलताई के समन्वयक नारायण देशमुख, प्रभात पट्टन के राजेंद्र गायकवाड़, आठनेर के सुखदेव सूर्यवंशी, भैंसदेही के बुद्धिराम सुजाने, शाहपुर के ताम्रवाल, घोड़ाडोंगरी के डॉ. मनोज पाटनकर, बैतूल के सुरेश पांसे एवं डॉ. सुखदेव धोटे तथा आमला के समन्वयक संतोष कानाठे अपने सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित रहे।

इसके अलावा उपजोन सदस्य सम्पतराव धोटे, आर.के. बनखेड़े, बोरदेही के रमेश सूर्यवंशी, आमला के ऋषभ पवार, प्रमुख ट्रस्टी बी.पी. धमोड़े, ससुद्रा सरपंच संजय माथानकर, सुनील सोनी, बैतूल के आशीष कोकने, मुकेश वर्मा, आशीष पत्तइया, रानीपुर के मधु यादव, संजू यादव, घोड़ाडोंगरी के खैमराज पवार, वासुदेव नागले, अनिल शर्मा, हेमंत साहू और दशरथ गीद सहित जिले की सभी तहसीलों के लगभग 150 परिजनों ने जिला स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button