Big Accident : गन्ना भरकर जा रहा ट्रैक्टर ट्राली समेत पलटा, एक की मौत, दो घायल

Big Accident : बैतूल। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की तहसील जुन्नारदेव के मोर्सी गांव के समीप गन्ना लेकर जा रहा ट्रैक्टर ट्राली समेत पलट गया। इससे उसमें दबने के कारण 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई वहीं दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को बोरदही अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रिंकू काकोडिया उम्र 28 वर्ष, सुमित्रा उइके उम्र 26 वर्ष, सुलवंती उइके उम्र 25 वर्ष निवासी मोर्सी तहसील जुन्नारदेव जिला छिंदवाड़ा अपने अन्य साथियों के साथ शुक्रवार सुबह ट्रैक्टर ट्राली में गन्ना भरकर बोरदेही आ रहे थे। रास्ते में अचानक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें दबने से रिंकू काकोडिया की मौत हो गई वहीं सुमित्रा और सुखवती गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घायलों को गंभीर हालत में बोरदेही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायल  को जिला अस्पताल बैतूल रेफर कर दिया गया है। एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है । मृतक का बोरदही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंपकर जांच प्रारंभ कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button