appointment news: अधिवक्ता दीपक पाल बने राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी के जिला सह प्रभारी

बैतूल। राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन ने अधिवक्ता दीपक पाल को बैतूल जिला सह प्रभारी के पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश चंद्र द्विवेदी और राष्ट्रीय महामंत्री नवीन चंद्र शुक्ला द्वारा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष (संत प्रकोष्ठ) परम पूज्य संत श्री विष्णु जी, प्रदेश अध्यक्ष राकेश तिवारी, प्रदेश महामंत्री प्रीतम सिंह चौहान और बैतूल जिला अध्यक्ष जगदीश राठौर की अनुशंसा पर की गई। नियुक्ति के बाद संगठन के सभी कार्यकर्ताओं ने दीपक पाल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान दीपक पाल ने संगठन के राष्ट्रीय, प्रदेश और जिला स्तर के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण से कार्य करेंगे।




