सेवा दिवस के रूप में मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि 

कांग्रेसजनों ने जिला अस्पताल की भोजन शाला मरीजों और परिजनों को कराया भोजन

बैतूल। जिला चिकित्सालय परिसर स्थित भोजन शाला में भारत रत्न, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि जिला कांग्रेस कमेटी और जिला कांग्रेस सेवादल के संयुक्त तत्वावधान में श्रद्धा और सेवा के भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मरीजों और उनके परिजनों को भोजन कराकर स्व.राजीव गांधी को याद किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं भोजनार्थियों ने स्व.राजीव गांधी के छायाचित्र पर पुष्पमाला अर्पित की, फूल चढ़ाकर उन्हें पुष्पांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वक्ताओं ने देश के प्रति राजीव गांधी के योगदानों को याद करते हुए उन्हें प्रगतिशील भारत का दूरदर्शी नेता बताया।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत वागद्रे, प्रदेश कांग्रेस महासचिव रामू टेकाम, प्रदेश कांग्रेस सचिव समीर खान एवं जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अनुराग मिश्रा ने संबोधित किया। उन्होंने राजीव गांधी की नीतियों, विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में उनके दृष्टिकोण, पंचायती राज सशक्तिकरण एवं युवाओं के लिए किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्हें आधुनिक भारत का निर्माता बताया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से अरुण गोठी, नवनीत मालवी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पा पेंड्रम, मोनिका निरापुरे, जमुना पंडाग्रे, एनएसयूआई अध्यक्ष जैद खान, धीरू शर्मा, राजेश गावंडे, सरफराज खान, प्रवीण तिवारी, तिरुपति जोशी, राजू गाय की, राजा सोनी, सेंटी वाघमारे, पहलाद गीड, मनोज सनस, पंकज वर्मा, शैलेंद्र गुप्ता, पंकज तुमडाम, पंडरी पंडाग्रे सहित सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button