ओम आयुर्वेद की छात्रा ने विश्वविद्यालय में बनाई टॉप-10 में जगह।

बीएएमएस अंतिम वर्ष परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान।

बैतूल। ओम आयुर्वेद महाविद्यालय बैतूल की छात्रा यशस्वी महाजन ने बीएएमएस अंतिम वर्ष (बैच 2020-21) की मध्य प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, जबलपुर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय में प्रथम तथा विश्वविद्यालय स्तर पर 8वां स्थान प्राप्त कर बैतूल का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि पर भोपाल स्थित रानी दुल्लैया स्मृति आयुर्वेद पीजी महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

रानी दुल्लैया स्मृति आयुर्वेद पीजी महाविद्यालय एवं चिकित्सालय तथा नीमा (राष्ट्रीय एकीकृत चिकित्सा संघ) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समारोह का शुभारंभ दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवान दास सबनानी, प्राचार्य डॉ. उमेश शुक्ला, संस्थापक हेमंत सिंह चौहान, प्राचार्य डॉ. रवि प्रकाश सिंह एवं नीमा अध्यक्ष डॉ. हरेन्द्र भदौरिया ने दीप प्रज्ज्वलन और पूजन-अर्चन के साथ किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय अध्यक्ष गणेश मालवी, कोषाध्यक्ष सोनू पाल एवं प्राचार्य डॉ. विजय माने ने छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सफलता पर बधाई दी। उप प्राचार्य डॉ. राजकुमार मिश्रा ने यशस्वी महाजन के परिश्रम और समर्पण की सराहना की। मुख्य अतिथियों ने कहा कि आयुर्वेद में अपार संभावनाएं हैं और ऐसे विद्यार्थी भविष्य में देश की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button