Accident in Betul: महादेव मेला जा रहे श्रद्धालुओं का वाहन पलटा, सात घायल, तीन गंभीर


बैतूल। वर्धा महाराष्ट्र से पचमढ़ी के महादेव दर्शन के लिए जा रहे एक परिवार की कार मुलताई थाना अंतर्गत हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में सात लोग घायल हो गए, इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसा मंगलवार रात लगभग 10:45 बजे हुआ है। दुर्घटना थाना मुलताई के अंतर्गत ड्रीम्स प्ले स्कूल के पास हाइवे रोड पर घटित हुई है।

यह भी पढ़ें:Hadsaa : अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, तीन घायल

मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के सांवली बुजुर्ग कारंजा जिला वर्धा से 11 लोग जायलो वाहन से पचमढ़ी महादेव दर्शन के लिए जा रहे थे। तभी अचानक मुलताई पट्टन रोड पर सोयाबीन प्लांट के पास मोड में जायलो वाहन अनियंत्रित हो गया, 3 पलटी खाकर पलट गया। इसमें किशनलाल भाउराव मुन्नी, स्वप्निल महादेव ढोले, बबन महादेव ढोले, शंकर साहेबराव बोबडे, धनराज रामराव डोबारे, रूपचंद पूंजा जी गाकरे, उमेश शामराव गुवाड़े घायल हो गए। सड़क दुर्घटना की सूचना यवतमाल महाराष्ट्र से वापस आ रहे भाजपा युवा मोर्चा मुलताई मंडल अध्यक्ष निखिल जैन ने डायल 100 और 108 को दी। इसके बाद डायल-100 पर तैनात कॉन्स्टेबल दुर्गेश ठाकुर और पायलट पंकज डहारे और 108 पर तैनात जितेंद्र पाल मौके पर पहुंचे और सभी।घायलों को तत्काल मुलताई अस्पताल लाकर भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टर मानव, ड्रेसर सुरेंद्र लहारिया, वार्ड बाय बदन सिंह एवं नर्सिंग ऑफिसर ने तत्काल सभी का प्राथमिक उपचार किया। वहीं गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। गंभीर घायलों में स्वप्निल, शंकर और किशन लाल शामिल है।
— मौके पर सहायता के लिए पहुंची थी डायल-100–
कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार घटना के बाद पुलिस सहायता के लिए उक्त सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में 14 फरवरी की रात्रि 10:45 बजे प्राप्त हुई थी। सूचना के बाद तत्काल मुलताई थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 स्टाफ ने घटना स्थल पर राहत कार्य शुरू कर दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button