सहकारी समिति के सदस्यता अभियान में घर-घर पहुंच रहे कर्मचारी।

बैतूल। बहुद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों द्वारा इन दिनों सदस्यता अभियान व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है। इसी क्रम में डहुआ सहकारी समिति ने भी अभियान को गति देते हुए गांव-गांव पहुंचकर किसानों को सहकारी तंत्र से जोड़ने की पहल शुरू की है। समिति के कर्मचारी और पदाधिकारी घर-घर जाकर कृषकों से संपर्क कर उन्हें सदस्य बनने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

वर्ष 2026 को कृषक कल्याण वर्ष घोषित किए जाने के बाद राज्य सरकार ने सहकारी समितियों के माध्यम से बड़े स्तर पर नए सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य तय किया है। इसी के तहत डहुआ समिति सक्रिय रूप से कार्य कर रही है।

समिति के रामराव बारंगे ने बताया कि किसानों को सहकारी तंत्र से जोड़ना और उन्हें योजनाओं का सीधा लाभ दिलाना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। वहीं सुखराम साहू के अनुसार शासन की निर्धारित मार्गदर्शिका के अनुरूप अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसमें किसानों से सीधे संपर्क कर उन्हें सदस्यता के लिए जागरूक किया जा रहा है।

अभियान के दौरान योगेश डोंगरदिये नितिन गायकवाड सहित समिति के साथियों द्वारा किसानों को सहकारिता के फायदे और सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी जा रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में इसकी पहुंच और प्रभाव दोनों बढ़ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button