जन्मदिन पर शासकीय प्राथमिक शाला के विद्यार्थियों को दी शैक्षणिक सामग्री

बैतूल। शिवसेना नगर महिला अध्यक्ष ऊषा अतुलकर ने अपने जन्मदिन को सेवा और सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए शासकीय प्राथमिक शाला रामनगर, बैतूल वार्ड – जाकिर हुसैन वार्ड क्रमांक 25 के विद्यार्थियों के बीच पाठ्य सामग्री, कॉपी, पेन और पेंसिल का वितरण किया।

कार्यक्रम में ऊषा अतुलकर ने कहा कि बच्चों की शिक्षा ही समाज का भविष्य तय करती है और उन्हें आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर सुधा खण्डारे, मीना उइके, गीता सेन्द्रे, ईमला अमझरे, रश्मि उइके, सीया गुप्ता, मुन्नी किरोदे, छोटी माहोरे, शकुन अमझरे, साक्षी अमझरे, किरण अमझरे, साहिस्ता बानो, दुर्गा किरोदे, पुष्पा हिवरखेडे, ऊवा अतुलकर, रेखा शेल्के एवं सावित्री माहोरे की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी महिलाओं ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button