डॉ. रामकिशोर पंवार होंगे भारत रत्न राष्ट्रीय सेवा उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित।

जल संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य पर डॉ. पंवार का राष्ट्रीय स्तर पर चयन। संगम नगरी इलाहाबाद में होगा सम्मान।

बैतूल। ताप्ती नदी संरक्षण और जल जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे बैतूल के ताप्ती भक्त डॉ. रामकिशोर दयाराम पंवार रोंढ़ावाला को भारत रत्न राष्ट्रीय सेवा उत्कृष्टता पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उत्तरप्रदेश की संगम नगरी इलाहाबाद में सितंबर 2026 में आयोजित होने वाले भव्य समारोह में प्रदान किया जाएगा।

प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था जीव्रान फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस राष्ट्रीय समारोह में डॉ. पंवार को जल संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता और समाज सेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। संस्था ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान उन्हें प्रशस्ति पत्र, मैडल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया जाएगा।

विशेष बात यह है कि डॉ. रामकिशोर पंवार मध्यप्रदेश से चयनित होने वाले एकमात्र समाजसेवी हैं, जिन्हें जल संरक्षणवादी एवं पर्यावरण सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में यह राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया जा रहा है। सूर्य पुत्री ताप्ती नदी के संरक्षण, संवर्धन और जल जागरूकता को लेकर उनके सतत प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है।

जीव्रान फाउंडेशन ने अपने संदेश में कहा कि डॉ. पंवार के कार्य सच्चे नेतृत्व, सामाजिक उत्तरदायित्व और प्रकृति के प्रति गहरी प्रतिबद्धता का परिचायक हैं। उनके प्रयास समाज को प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और सतत भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं।

गौरतलब है कि जीव्रान फाउंडेशन एक गैर-लाभकारी सामाजिक संस्था है, जिसे भारत सरकार के नीति आयोग सहित एक दर्जन से अधिक विभागों से मान्यता प्राप्त है। संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण विकास और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते हुए समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए कार्य कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button