सांदीपनि विद्यालय के चार बॉक्सर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

बैतूल उत्कृष्ट विद्यालय में हुई संभागीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता, नर्मदापुरम-हरदा-बैतूल के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

बैतूल। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बैतूल में मंगलवार, 18 अगस्त को संभागीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में नर्मदापुरम, हरदा और बैतूल जिले के खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सांदीपनि विद्यालय बैतूल बाजार के चार खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए स्थान बनाया।

सांदीपनि विद्यालय की छात्रा मीनाक्षी और सरोज पवार का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वहीं छात्र वर्ग में धैर्य पडधरिया और सोमेश्वर माकोड़े ने भी अपनी बेहतर तकनीक और प्रदर्शन के दम पर राज्य स्तरीय टीम में जगह बनाई। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर सांदीपनि विद्यालय बैतूल बाजार के प्रभारी प्राचार्य आर. के. मालवीय ने खुशी जताते हुए चयनित खिलाड़ियों के साथ विद्यालय के पीटीआई दशरथ गावंडे और पीटीआई सुरेश कुमार को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी खिलाड़ी राज्य स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले और विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button