MP Electation : बैतूल जिले की पांच विधानसभा सीटों पर विधायक बनने के लिए 64 ने जमा किए पर्चे

MP Electation 2023 : बैतूल। विधानसभा चुनाव में बैतूल जिले की पांच विधानसभा सीटों पर नामांकन पत्र जमा करने के अंतिम दिन तक कुल 64 लोगों ने विधायक बनने के लिए अपने नामांकन पत्र जमा किए हैं। इनमें सबसे अधिक 17 प्रत्याशी बैतूल विधानसभा क्षेत्र से हैं। नामांकन पत्र जमा करने के अंतिम दिन प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों द्वारा शक्ति प्रदर्शन किया गया।

बैतूल में बड़ी रैली निकाली गई वहीं मुलताई और शाहपुर में भी चुनावी सभा हुई है। नामांकन पत्र जमा करने के बाद मंगलवार को स्क्रूटनी की जाएगी। दो नवंबर को नाम वापसी के बाद मैदान में कौन-कौन शेष रह जाता है इसकी तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी।जिले में मुलताई विधानसभा सीट से कुल 13, आमला से 13, भैंसदेही से 11, बैतूल से 17 और घोड़ाडोंगरी विधानसभा सीट से कुल 10 प्रत्याशियों के द्वारा अपने नामांकन पत्र जमा किए हैं।

जानें- किस विधानसभा सीट से किसने जमा किए पर्चे :

– आमला विधानसभा सीट-

1.डा योगेश पंडाग्रे-भाजपा।

2.मनोज मालवे-कांग्रेस।

3.चोखाराम बेले- निर्दलीय।

4. रूपेश पंडोले, बहुजन मुक्ति पार्टी।

5. जौसा गणेश- निर्दलीय।

6. हरिप लाल बिहारे- निर्दलीय।

7. राकेश महाले- निर्दलीय।

8. रंजना बामने- गोंगपा।

9. सदाराम झरबड़े- निर्दलीय।

10. शैलेष- आम आदमी पार्टी।

11. बिसोने पृथ्वीराज, गोंगपा।

12.धनराज नागले,निर्दलीय।

13.किरण कुमार झरबड़े, निर्दलीय।

– बैतूल विधानसभा सीट-

1.हेमंत खंडेलवाल, -भाजपा।

2.निलय डागा-कांग्रेस।

3.शिवपाल सिंह राजपूत-गोंगपा।

4. उत्सुक संतकुमार आर्य, आम आदमी पार्टी।

5. मुकेश शाह उइके, निर्दलीय।

6.अलस्या सोलंकी,बहुजन मुक्ति पार्टी।

7. विजेंद्र गोले, निर्दलीय।

8. पवन कुमार, निर्दलीय।

9. जौसा गणेश, निर्दलीय।

10.राजू चरपे, निर्दलीय।

11. सोनू धुर्वे,निर्दलीय।

12.रोशन अतुलकर, निर्दलीय।

13. शंकर पेंद्राम, निर्दलीय।

14.हेमंत सरियाम, गोंगपा।

15. शेख निसार,निर्दलीय।

16.नारायण पवार, निर्दलीय।

17.प्रवीण वामनकर, निर्दलीय।

– घोड़ाडोंगरी विधानसभा सीट-

1.गंगा उइके, -भाजपा

2.राहुल उइके- कांग्रेस

3.बारस्कर सुभाष-निर्दलीय।

4.चुन्नीलाल धुर्वे- निर्दलीय

5. कल्लूसिंह कुमरे- निर्दलीय।

6.स्मिता राजा धुर्वे, निर्दलीय।

7.भिखारी लाल युवनाते।

8. कौशल किशोर परतेती।

9. केशव राव उइके।

10. भूता सिंह इवने।

-भैंसदेही विधानसभा सीट-

1.महेंद्र सिंह चौहान, -भाजपा

2.धरमूसिंह सिरसाम- कांग्रेस

3.हीरामन – आम आदमी पार्टी ।

4.राहुल चौहान – प्रहार जन शक्ति पार्टी।

5.हेमराज बारस्कर- निर्दलीय।

6.संदीप धुर्वे,जयस।

7. चैतराम कास्देकर।

8. रामा काकोड़िया निर्दलीय।

9. करण चढ़ोकार।

10. अन्नूलाल वाडिवा।

11. डा महेंद्र सिंह चौहान।

-मुलताई विधानसभा सीट-

1.चंद्रशेखर देशमुख, -भाजपा।

2.सुखदेव पांसे- कांग्रेस।

3.पलाश कड़वे -निर्दलीय।

4.दिनेश साहू- निर्दलीय।

5. चैतन्य पवार- निर्दलीय।

6.मीना रमेश गव्हाड़े, निर्दलीय।

7. रूपाली खाड़े- निर्दलीय।

8. जनार्दन पाटिल, बहुजन मुक्ति पार्टी।

9. कृपाल सिंह सिसोदिया,सपा।

10.इंदलराव खातरकर,बसपा।

11.मनीष धोटे, निर्दलीय।

12. दिनेश मोनू देशमुख, निर्दलीय।

13.रितेश कड़वे, निर्दलीय।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button