disputed statement : अपने विवादित बयान से बुरी तरह फंसे महाराज धीरेंद्र शास्त्री
Maharaj Dhirendra Shastri badly trapped by his controversial statement

बागेश्वर धाम सरकार महाराज धीरेंद्र शास्त्री एक बार फिर अपने विवादित बयान से बुरी तरह फंस गए हैं। दरअसल महाराज धीरेंद्र शास्त्री ने शिरडी साईं बाबा पर दिए एक विवादित बयान से शिवसेना उद्धव गुट में नाराजगी है।शिवसेना उद्धव गुट युवा सेना के नेता राहुल शिरडी साईं संस्थान के पूर्व ट्रस्टी ने मुंबई पुलिस से इसकी शिकायत की।
- CM NEWS : मुख्यमंत्री का एलान: सूर्यपुत्री मां ताप्ती के उद्गम स्थल पर बनेगा ताप्ती कारीडोर… यह पढ़े
मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में की शिकायत में राहुल ने कहा महाराज धीरेंद्र शास्त्री ने धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। शिरडी के साईं बाबा पर देश में लोगों की आस्था है। उन्हें इस तरह की बयानबाजी नहीं करना चाहिए। उन्होंने बताया इसके पूर्व भी शिरडी साईं बाबा के खिलाफ इस तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। शिकायत के माध्यम से राहुल ने पुलिस से धीरेंद्र शास्त्री के शिरडी साईं बाबा पर दिए गए बयान को लेकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।




