fraud: स्वयं सहायता समूह के नाम पर फर्जीवाड़ा, दस्तावेजों का दुरुपयोग कर निकाले पैसे

यस बैंक बैतूल पर धोखाधड़ी का आरोप, पुलिस अधीक्षक से की शिकायत


fraud:  बैतूल। स्वयं सहायता समूह के नाम पर ग्रामीणों के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। ग्राम महतपुर, थाना मोहदा के पीड़ित ग्रामीणों ने वरिष्ठ समाजसेवी हेमंत सरियाम एवं युआवि संगठन जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह इवने के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। पुलिस अधीक्षक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी से जांच कर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

पीड़ितों ने बताया कि दिसंबर 2023 में अलकेश यादव खेडी डीपो भीमपुर और विशाल भावसे उनके गांव आए। उन्होंने आशीर्वाद माइक्रो फाइनेंस कंपनी के तहत स्वयं सहायता समूह बनाने की बात कही। ग्रामीणों की मजबूरी का फायदा उठाकर उनसे आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पैन कार्ड, वोटर आईडी जैसे जरूरी दस्तावेज जमा कराए गए।

लेकिन समूह बनने के बाद उन बैंक खातों में कोई राशि नहीं आई। ग्रामीणों को बाद में पता चला कि उनके दस्तावेजों का दुरुपयोग कर यस बैंक, गंज बैतूल शाखा में उनके नाम से खाते खोले गए। खाता खोलने के लिए फर्जी मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल किया गया और उनके नाम पर कंपनी द्वारा राशि जमा कर निकाल ली गई।


इस फर्जीवाड़े का खुलासा तब हुआ जब कुछ दिनों पहले माइक्रो फाइनेंस कंपनी के वकील की ओर से समूह के सदस्यों को नोटिस भेजे गए। इसके बाद ग्रामीणों को समझ आया कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है।

ज्ञापन सौंपने वालों में रामकली धुर्वे, सुगरती सलामे, कलावती उइके, कविता काकोडिया, पिंकी काकोडिया, सागरती काकोडिया, पिंकी गोंडी, परते सहित अन्य ग्रामीण शामिल थे। पीड़ितों ने पुलिस प्रशासन से इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि उनके दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल किया गया है, और अब उन्हें कंपनी की ओर से राशि चुकाने के दबाव का सामना करना पड़ रहा है। मामले में जल्द कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित न्याय के लिए आंदोलन करने की चेतावनी दे रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button