Crime News Today: देशी पिस्टल व कारतूस लेकर घूम रहा था दानिश, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Crime News Today: बैतूल। शहर में अवैध रूप से देसी पिस्टल और कारतूस आसानी से बदमाशों के पास पहुंच रहे हैं। पुलिस भी लगातार बदमाशों को पिस्टल के साथ पकड़ रही है लेकिन अवैध हथियार आखिर आ कहां से रहे हैं इसका पता अब तक नही लगाया जा सका है।
शनिवार को भी पुलिस ने बैतूल के सदर क्षेत्र में एक युवक को देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। गंज पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 29/06/24 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि पीडब्ल्यूडी आफिस के पास इंद्रा कालोनी में एक लडका काली टीशर्ट व जीन्स पहने कमर में पिस्टल फसाये घूम रहा है । सूचना पर थाना गंज पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुये मौके पर जाकर लडके को पकडा।
जिसने अपना नाम दानिश उर्फ मुदस्सिर पिता शेख सलीम उम्र 19 साल नि. तिलक वार्ड कोठी बाजार का बताया। जिसकी तलाशी लेने पर कमर में जीन्स में फसी एक सिल्वर रंग कि देशी पिस्टल मिली तथा जीन्स कि जेब में एक कारतूस मिला। जिससे पिस्टल रखने के संबंध मे लायसेंस मांगा जो कोई लायसेंस होना नही बताया । जो पिस्टल व कारतूस अवैध रूप से पाये जाने से आरोपी दानिश के कब्जे से विधिवत जप्त किया गया।
आरोपी दानिश के विरूध्द थाना गंज में अपराध के 248/24 धारा 25.27 आर्म्स एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। आरोपी दानिश उर्फ मुदस्सिर पिता शेख सलीम उम्र 19 साल नि. तिलक वार्ड कोठी बाजार को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
उपरोक्त कार्यवाही मे निरी. रविकान्त डेहरिया, सउनि किशोरीलाल सल्लाम, प्रआर संदीप आर अनिरूध्द, आर दुर्गेश, आर मनोज एवं आर नरेन्द्र की विशेष भूमिका रही है।




