Betul gyapan : 4 साल बाद भी नहीं बनी अस्पताल की बिल्डिंग, स्वास्थ्य सुविधा से वंचित हो रही 45 गांव की आबादी
Hospital building not built even after 4 years, population of 45 villages being deprived of health facilities

बैतूल। प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र पाढर की बिल्डिंग का निर्माण नहीं होने के चलते 11 पंचायतों के लगभग 45 गांव के ग्रामीण स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित होने के लिए मजबूर है। गौरतलब है कि उप स्वास्थ्य केंद्र की बिल्डिंग के लिए शासन द्वारा वर्ष 2019 में 1 करोड़ 31 लाख राशि स्वीकृत की गई थी। लेकिन 4 वर्ष बीत जाने के बाद भी बिल्डिंग का निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है, निर्माण कार्य में लापरवाही के चलते 45 गांव की आबादी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित होने के लिए मजबूर है। ग्रामीणों को स्वास्थ्य समस्याओं संबंधित बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
पाढर में प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए कर्मचारियों की भी नियुक्ति हो चुकी है, लेकिन बिल्डिंग ना होने से ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस मामले में मंगलवार को जनपद उपाध्यक्ष घोड़ाडोंगरी ज्ञान सिंह परते, जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र कवड़े के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि तत्काल ही अस्पताल बिल्डिंग का निर्माण कर उन्हें सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया की जाए।ज्ञापन सौंपने वालों में उपसरपंच चमन सिंह, रामकिशोर, सज्जन सिंह धुर्वे, संतोष भलावी, सुनील, शैलेंद्र, अमर, विशाल परते, विक्रम, मुन्ना, मुकेश, चमन, शैलेंद्र, बहादुर, नंदन धुर्वे, चमन, संजू, तारा कवड़े, रेवाराम उइके, अमित कुमरे सरपंच, भूरा, बहादुर सिंह, रोशन, बंटी राठौर, रोहित आदि शामिल है।




