agni veer recruitment: अग्नि वीर भर्ती के लिए बैतूल में होगी 1500 मीटर दौड़ प्रतियोगिता

बैतूल। बैतूल में रघुकुल डिफेंस एकेडमी के तत्वाधान में एक ऐतिहासिक 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 1 जुलाई 2024 को प्रातः 5 बजे से रानी दुर्गावती ऑडिटोरियम, बैतूल में होगी। इस दौड़ प्रतियोगिता में भोपाल ARO अग्निवीर (आर्मी) 2024 की लिखित परीक्षा पास हुए अभ्यार्थी भाग ले सकते हैं। बैतूल, छिंदवाड़ा, पांडूर्ना, हरदा, नर्मदापुरम, रायसेन, राजगढ़, सीहोर, भोपाल, और विदिशा के युवाओं को इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। यह आयोजन युवा प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले युवा जल्द से जल्द अपना रजिस्ट्रेशन करवाएं और इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनें।




