Crime News: बैतूल की शांभवी होटल में चल रहा था जुआ, पांच जुआरी गिरफ्तार

 

Betul Crime News: बैतूल। नगर के गंज क्षेत्र में स्थित होटल शांभवी में जुआ खिलाया जा रहा था। बीती रात पुलिस ने सूचना मिलने के बाद छापामार कारवाई करते हुए कमरा नंबर 204 से पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो लाख 18 हजार 530 रूपये नकद और ताश के पत्ते जब्त किए गए हैं। जुआ खेलते पकड़े गए जुआरियों में चार सारणी, पाथाखेड़ा क्षेत्र के हैं और एक भोपाल का निवासी है।

पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट में बताया गया है कि पुलिस अधीक्षक  सिद्धार्थ चौधरी के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  नीरज सोनी एवं उप पुलिस अधीक्षक महिला सेल पल्लवी गौर के मार्गदर्शन में होटल शांभवी  के कमरा नम्बर 204 से ताश के पत्ते पर हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेलते पांच व्यक्तियों से दो ताश की गड्डी एवं नगदी 218530 रू० जप्त कर आरोपीगणों के विरूध्द 13 जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है ।

पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि गंज क्षेत्र के होटल शांभवी के कमरा नम्बर 204 में कुछ व्यक्ति ताश के पत्ते पर हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे है।  की सूचना तस्दीक पर पुलिस अधीक्षक बैतूल एवं उपपुलिस अधीक्षक महिला सेल के निर्देशन मे निरीक्षक ए.बी. मर्सकोले, उनि रवि शाक्य हमराह स्टाफ एवं साक्षीगण की मदद से होटल  के कमरा नम्बर 204 में दबिश दी गई।  कमरे के अंदर 5 लोग बेड पर ताश के पत्ते पर हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेलते पाये गये । जिनके नाम पता पूछने परसं तोष पाल पिता राम समुज पाल 32 साल पाथाखेडा,  अमित सिंह गुर्जर पिता अजय सिंह गुजी 35 साल नि. एमक्यु 1230 गांधी वार्ड , नीलेश पिता रामकिशोर पंवार 31 साल नि. आनंद नगर पाथाखेडा,   कुणाल पिता हेमेन्द्र डिगरसे 33 साल निοभोपाल हाल आनंद नगर पाथाखेड एवं  राकेश पिता भददु बारंगे 43 साल नि.सुभाष नगर पाथाखेडा  होना बताया।

जिनके कब्जे से दो ताश की गड्डी एवं नगदी 218530 रूपये जप्त कर आरोपीगणों के विरूध्द 3/4 जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है ।उपरोक्त कार्यवाही मे  अति. पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी, उपपुलिस अधीक्षक महिला सेल  पल्लवी गौर,  निरी. ए०बी०मर्सकोले, उनि. रवि शाक्य , आर 581 अनिरूध्द, आर 633 कमलेश, आर 651 सुरजीत, आर 141 दुर्गेश चौरे, आर 56 नितिन की विशेष भूमिका रही है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button