Betul news: समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने में संत रविदास महाराज ने निभाई अहम भूमिका

रविदास महाराज के प्रकाश उत्सव पर गुरु घर में हुआ शब्द कीर्तन


बैतूल। टिकारी स्थित गुरु घर में शनिवार 24 फरवरी को संत रविदास महाराज का 647 वा प्रकाश उत्सव भावपूर्ण तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने संत रविदास महाराज की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ज्ञानी गुरदीप सिंह ने शब्द कीर्तन, आरती अरदास की। जन जागृति कव्वाल जत्था शोभापुर द्वारा संगीत के माध्यम से संत रविदास की वाणिया प्रस्तुत की। कार्यक्रम में उपस्थित सामाजिक बंधुओ ने जगतगुरु रविदास महाराज के बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन के जिला अध्यक्ष उमेश बड़खाने ने बताया कि संत रविदास ने समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने में अहम भूमिका निभाई। पंडित ओंकार प्रसाद रविदास शास्त्री ने गुरु रविदास महाराज के आध्यात्मिक वचनों से आत्मज्ञान, एकता, भाईचारा पर जोर दिया। इस अवसर पर कार्यक्रम के संरक्षक जसवंत मंदरे, अखिल भारतीय धर्म संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र गोले ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में नंदकिशोर मंदरे, शिवा गोले, योगेश इंगले, मोहन मंदरे, विजेंद्र गोले, सुनील मंदरे, कुसुम मंदरे, रोशनी मंदरे, अर्चना गोले, ममता गोले, सहित अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button