Congress : हमें बूथ स्तर पर सक्रिय होना होगा: हेमन्त वागद्रे

15 माह की कांग्रेस सरकार में कमलनाथ ने हर वर्ग के कल्याण में लिए थे निर्णय


भौरा। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के नव निर्वाचित अध्यक्ष हेमन्त वागद्रे के प्रथम आगमन पर कांग्रेस जनों ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित क्षेत्र के मण्डलम एवं सेक्टर के पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में प्रदेश का हर वर्ग परेशान है। बेरोजगारी, महंगाई एवं भ्रष्टाचार से आम परिवार का जीना दूभर हो गया है। किसानों को उनकी उपज के सही दाम एवं समय पर बिजली नही मिल रही है। वहीं युवा रोजगार की उम्मीद में परिक्षा के फार्म की फीस भर – भरकर परेशान है, पर नौकरी कहीं नहीं मिल रही। सात साल में गैस का सिलेंडर चार सौ रुपये से एक हजार रुपये के पार हो गया, मट्टी तेल एक सौ रुपये से पार हो गया, वहीं कांग्रेस के 15 माह के शासन में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सौ रुपये में सौ यूनिट बिजली, वृद्धा पेंशन में बढोत्तरी, मुख्यमंत्री कन्यदान योजना की राशि बढ़ाकर 51 हजार कर दी, एक लाख तक किसानों का कर्जा माफ किया। ऐसी बहुत सारी जन कल्याणकारी योजना शुरु की थी, परन्तु भाजपा ने छल-कपट से सरकार गिराने के कारण बाकी किसानों का कर्जा माफ नहीं हो सका, यदि सरकार पूरे पांच साल रहती तो सभी किसानों का कर्जा माफ हो जाता। अब हमें अभी से अपने बूथ पर सक्रिय होकर हर घर तक यह बात पहुंचाना है।

भाजपा से देश और प्रदेश की जनता त्रस्त

कार्यक्रम में विधायक ब्रम्हा भलावी ने कहा कि प्रदेश में लगभग अठारह वर्ष से और केन्द्र में आठ वर्षों से भाजपा का शासन है, इनके शासन काल में प्रदेश और देश की जनता त्रस्त हो गयी है। हर परिवार परेशान है। महिलाओं को घर चलाने समस्याएं आ रही है। कांग्रेस की सरकार ने प्रदेश में हर वर्ग के कल्याण की योजनाएं बनाई थी। हमारे विधान सभा क्षेत्र गांवो में 15 माह में ही करोड़ों रुपये की नल-जल योजना हमारे तत्कालीन मंत्री सुखदेव पांसे ने स्वीकृत की थी, जिसका लाभ जनता को मिलने लगा है। प्रदेश कांग्रेस महासचिव रामू टेकाम ने कहा कि हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बीस हजार घोषणा की, जो आज तक मूर्त रुप नहीं ले पायी। हम सब को एक साथ आ कर हाथ के साथ हाथ मिला कर इस दमनकारी सरकार को आने वाले समय में उखाड़ फेकना होगा। जब ही क्षेत्र में हर हाथ को काम मिलेगा और खुशहाली आएगी। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस नेता नवनीत मालवीय कहा कि सरकारी राशि से निकल रही यात्रा प्रदेश की विनाश यात्रा है, जो शासकीय राशी का दुरुपयोग है। यह भाजपा की झूठ और फरेब से बनी सरकार है, जिसके राज में महंगाई की मार है और जनता बेहाल है, इसलिए अब कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाने के लिए आने वाले चुनाव में हाथ के साथ हाथ मिलाकर कांग्रेस के साथ चलना है।

भाजपा की अधूरी घोषणाओं को जनता के समक्ष रखा

कार्यक्रम को हेमन्त पगारिया एवं अनुराग मिश्रा ने भी सम्बोधित करते हुए कांग्रेस शासनकाल की जनहित की योजनाओं एवं भाजपा की अधूरी घोषणाओं को जनता के समक्ष रख कर दोनों सरकार के अन्तर को बताते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा गरीब, किसान एवं मध्यम वर्ग के लिए योजना बनाती है। अब समय आ गया है हमें जनता के बीच जाकर इसे बताना होगा। कार्यक्रम का संचालन भौरा सेक्टर अध्यक्ष पराग राठौर एवं आभार उप ब्लाक अध्यक्ष शिव कुमार मालवीय ने किया। कार्यक्रम में धनराज मालवीय, दिनेश गोयल, कैलाश पाटनकर, जनपद अध्यक्ष राहुल उइके, उपाध्यक्ष ज्ञानू परते, ओम प्रकाश कवड़कर, रुपलाल यादव, डा.रमेश काकोड़िया, दिनेश यादव, राजेश गावण्डे, रजनीश सोनी, सरफराज खान, सिद्दिक कुरैशी, पहलवान सिंह, धर्मेन्द्र शुक्ला, धीरज यादव, संदेश पालीवाल, पप्पू गुप्ता, संजु यादव, विवेक ठाकुर, शिवपाल मर्सकोले, रितेश यादव, दिनेश यादव, रिंकु वर्मा, कृष्णा मिश्रा, आशीष परसाई, नानुराम अखण्डे, श्रीराम टेकाम, बण्डु कुम्भारे, मनोज मालवीय, हरीराम मर्सकोले आदि सैकड़ों कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button