Congress news:राहुल छत्रपाल युवा कांग्रेस के जिला कार्यकारी अध्यक्ष बने
कांग्रेस आलाकमान ने महत्वपूर्ण पद देकर नवाजा

बैतूल। युवा नेता राहुल छत्रपाल जिला युवा कांग्रेस बैतूल के कार्यकारी जिला अध्यक्ष नियुक्ति किए गए हैं। जानकारी के अनुसार राहुल लंबे समय से कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। इनकी युवा नेतृत्व की क्षमता को देखते हुए कांग्रेस आलाकमान द्वारा महत्वपूर्ण पद देकर नवाजा गया है। राहुल छत्रपाल की नियुक्ति पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी जितेंद्र भवंर सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, भारतीय युवा कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अलावरु, राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास, राष्ट्रीय सचिव प्रभारी मध्यप्रदेश अखिलेश यादव, राष्ट्रीय सचिव सह-प्रभारी मानसिंह राठौर, कांग्रेस लोकसभा प्रभारी आरिफ मसूद, जिला प्रभारी चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी, पूर्व कैबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे, आदिवासी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम, जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष हेमन्त वागद्रे, शहर अध्यक्ष सुनील शर्मा, पूर्व विधायक धरमूसिंह सिरसाम, निलय डागा, ब्रम्हा भलावी,विधानसभा प्रत्याशी मनोज मालवे, राहुल उईके मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.विक्रांत भुरिया की सहमति से की गई है। राहुल ने उनकी नियुक्ति पर सभी वरिष्ठ नेतृत्व एवं युवा साथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि वे वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन में पूरे जिले में युवाओं को जोड़कर युवा कांग्रेस को मजबूती प्रदान करेंगे। राहुल की नियुक्ति पर युवाओं में खुशी की लहर हैं। जिले भर से उन्हें बधाई देने का ताता लगा हुआ है।




