BJP Legal Cell : भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने कांग्रेस के शीर्ष नेताओं पर मामला दर्ज करने के लिए थाने में की शिकायत
मुख्यमंत्री के खिलाफ भ्रामक प्रचार करने के आरोप, प्रियंका गांधी वाड्रा कमलनाथ एवं अन्य कांग्रेसियों के खिलाफ खोला मोर्चा

Betul News Today : बैतूल। भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के खिलाफ मुख्यमंत्री के विरुद्ध भ्रामक प्रचार करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली थाने में शिकायत की है। विधि प्रकोष्ठ ने प्रियंका गांधी वाड्रा, कमल नाथ एवं अन्य कांग्रेसियों के खिलाफ मुख्यमंत्री सहित पूरे प्रदेश की जनता का अपमान करने का आरोप लगाया।
भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक दिलीप यादव ने थाने में सौंपे शिकायत आवेदन में बताया कि मध्यप्रदेश के शहर ग्वालियर में विगत दिनों राजनीतिक दल द्वारा जन आक्रोश महारैली नाम से एक आयोजन किया जिसमें कांग्रेस पार्टी की नेता प्रियंका गांधी वाड्रा, कमल नाथ, दिग्विजय सिंह, गोविंद सिंह, अजय सिंह, अरुण यादव, कांतिलाल भूरिया, सत्यनारायण पटेल, शोभा ओझा सहित अन्य नेतागण उपस्थित थे। इन सभी नेतागण द्वारा इस जन आक्रोश रैली में एक बुकलेट का विमोचन भी सामुहिक रूप से मंच पर किया। इस बुकलेट पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का फोटो भी छापा गया है। साथ ही महारैली में खुले मंच से मध्यप्रदेश सरकार के प्रति नकारात्मक व घृणा योग्य बातें सभा संबोधित करने वाले नेताओ के द्वारा उच्चारित की गई है। जिससे आम जनता में आक्रोश है।
कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के साथ किया जनता का अपमान
भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने शिकायत आवेदन में उल्लेख किया है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की छवि को खराब करने के उद्देश्य से जनता में गलत पर्चे बांटे गए है, जल कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी कांग्रेस नेताओं द्वारा भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है जिससे समाज में एवं कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। भाजपा विधि प्रकोष्ठ का आरोप है कि जो पर्चे बांटे गए उस पर मुद्रित का लेख नहीं है, जिस प्रिंट से प्रिंट कराए है उसका भी नाम नही है। कांग्रेस द्वारा जनता को गुमराह करते हुए टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है जिससे जनता भ्रमित हो। विधि प्रकोष्ठ ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ साथ प्रदेश की जनता का भी अपमान किया है।
भाजपा विधि प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने इस निंदनीय कृत्य में शामिल कांग्रेस नेताओं के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की मांग की है। आवेदन सौंपने वालों में दिलीप यादव अधिवक्ता जिला संयोजक भाजपा विधि प्रकोष्ठ बैतूल, जयदीप रूनवाल अधिवक्ता जिला सह संयोजक, शीतल गोस्वामी अधिवक्ता जिला कार्यकारणी सदस्य, अरविंद प्रताप सिंह कुशवाह नगर संयोजक, राघव बारस्कर अधिवक्ता बैतूल विधान सभा सह प्रभारी विधि प्रकोष्ठ, पवन मालवी अधिवक्ता नगर संयोजक चिचोली, नीलम नागवंशी अधिवक्ता नगर कार्यकारणी सदस्य, सुनीता अंबुलकर अधिवक्ता नगर कार्यकारणी सदस्य, पूनम गोहरे सहित अन्य अधिवक्तागण उपस्थित रहे।




