इंदौर में होगी यूसीमास की 21वीं स्टेट लेवल प्रतियोगिता ।
बैतूल से 81 प्रतियोगी होंगे शामिल, 8 मिनट में गणित के 200 सवालों को हल करने का होगा टारगेट।

बैतूल। यूसीमास मध्यप्रदेश द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली स्टेट लेवल प्रतियोगिता का 21वां विशाल एवं भव्य आयोजन 1 से 3 मई 2026 को इंदौर में आयोजित होने जा रही है। प्रतियोगिता इंदौर के अभय खेल प्रशाल में 1 एवं 2 मई को आयोजित होगी। वहीं 3 मई 2026 को विजेताओं को रविन्द्र नाट्य गृह में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मानित किया जायेगा। यूसीमास ग्रो-वेल अबेकस एकेडमी बैतूल एवं बगडोना से 81 नन्हे गणितज्ञ 5 से 13 वर्ष के इस प्रतियोगिता में शामिल होकर अपनी अद्वितीय गणितज्ञ कला का प्रदर्शन करेंगे । बैतूल के प्रतियोगियों की प्रतियोगिता 2 मई को लगभग 1:30 बजे से प्रारंभ होगी, जिसके लिए वे अपने पालकगण के साथ 1 मई को इंदौर के लिए रवाना होंगे। प्रतियोगिता में संपूर्ण मध्यप्रदेश से लगभग 6000 यूसीमास प्रतियोगी शामिल होंगे। प्रतियोगिता में गणित के जटिल से जटिल प्रश्नों को 8 मिनट में लिखित में हल करने का लक्ष्य होगा। सभी प्रतियोगियों का प्रश्न पत्र उम्र एवं ग्रुप के अनुसार अलग-अलग होगा । सभी प्रतियोगियों का रिजल्ट 2 मई की रात्रि 10 बजे के बाद पालकों के मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से एवं यूसीमास की वेबसाईट पर घोषित होगा।
विजेता बने प्रतियोगियों को 3 मई को रविन्द्र नाट्य गृह इंदौर में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मानित किया जावेगा। कार्यक्रम में यूसीमास ग्लोबल के फाउंडर प्रोफेसर डॉ. डिनों वांग (मलेशिया) के अलावा यूसीमास मध्यप्रदेश से मि. नीरज गोयल, श्रीमती अमृता गोयल, श्रीमती लीना सचदेव, श्रीमती रूफिया पाठक मुख्य रूप से शामिल रहेंगे।
बैतूल की दो टीचर होगी सम्मानित यूसीमास स्टेट कोर्स इंस्ट्रक्टर एग्जाम में अलग-अलग लेवल में द्वितीय विजेता रही ग्रोवेल अबेकस एकेडमी की दो टीचर श्रीमती गायत्री यादव एवं श्रीमती रीना यादव को 2 मई को अभय खेल प्रशाल में सम्मानित किया जाएगा।
यूसीमास ग्रो-वेल अबेकस एकेडमी, बैतूल एवं बगडोना की डायरेक्टर श्रीमती संध्या महाले एवं राजू महाले ने सभी प्रतियागियों के अच्छे परिणाम की कामना व्यक्त करते हुए सभी प्रतियोगियों को हार्दिक शुभकनाए दी एवं मंगलमय सुखद यात्रा की कामना व्यक्त की।




