आमला विधानसभा के चारों ब्लॉकों में कांग्रेस ने गठित की नई कार्यकारिणी 

जिला अध्यक्ष ने घोषित की ब्लॉक और नगर कार्यकारिणी की सूची

बैतूल। जिला कांग्रेस कमेटी ने आमला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली महत्वपूर्ण इकाइयों की घोषणा कर दी है। पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय विनोद डागा द्वारा प्रदेश सह-प्रभारी सुश्री ऊषा नायडू, जिला प्रभारी सुनील उइके और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की सहमति से इन नियुक्तियों को हरी झंडी दी गई है।

– सारनी ब्लॉक में भारती और अंसारी को मिली कमान

जिला संगठन महासचिव ब्रजभूषण पांडे से मिली जानकारी के अनुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सारनी की कमान बटेश्वर भारती को सौंपी गई है, जिन्हें ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके साथ एहतशामुद्दीन अंसारी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अरविंद सिंह, दीपक ठाकरे और गोविंदा एरूल को दी गई है। वहीं ममता साहू, हरीश पाल, पंकज मालवीय, शेख अख्तर, अनुराग राकेश और देवेन्द्र उइके को महासचिव नियुक्त किया गया है। वहीं, सचिव के रूप में रुकसाना बानो, विशाल बेले, विशाल लोनारे, प्रवीण पाल, सविता मरकाम, नथुनिया वर्मा, सुनिता साहू और शोभा दत्ता को चुना गया है। मीडिया की जिम्मेदारी चांद अंसारी और सोशल मीडिया का प्रभार संदीप महस्की को दिया गया है।

– ग्रामीण क्षेत्रों में यादव और कुमरे संभालेंगे मोर्चा

ग्रामीण अंचलों में पकड़ मजबूत करने के लिए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण (सारनी) के अध्यक्ष पद पर ललित यादव की नियुक्ति की गई है। इस टीम में सुनील मर्सकोले को कोषाध्यक्ष और सुंदरलाल कुमरे, रमेश यादव व मनीराम धुर्वे को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। महासचिव पद के लिए शिवकली वरकड़े, राजाराम भोरसे, शिवनारायण यादव, विनेश कुमरे, धीरज यादव और माखन बैठे के नामों की घोषणा हुई है। सचिव के रूप में कमोद यादव, सुनीता धुर्वे, रामाबाई, नंदकिशोर यादव, सुनिता उइके, लालु दर्शिमा, जगदीश भमोड़िया और पुनम यादव संगठन का काम देखेंगे। यहां मीडिया का कार्यभार राजेन्द्र रावत और सोशल मीडिया सागर नागले संभालेंगे।

– नगर कांग्रेस आमला में सोलंकी के हाथों में नेतृत्व

नगर कांग्रेस कमेटी आमला के लिए अजय सोलंकी को नया नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि मदन साहू को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। उपाध्यक्ष पद पर धर्मेश अतुलकर, दिलीप ढोमने और कमलेश माकोड़े को जिम्मेदारी दी गई है। महासचिव पद की कमान कविश देशमुख, रमजान खान, दिपक बेले, अनिल उइके, यशपाल ठाकुर और रेखा भारखे को मिली है। सचिव के रूप में नंदकिशोर यादव, विजय सोनू बछले, प्रमोद सेठिया, विजय सोलंकी, राजेश राठौर, ओमप्रकाश शेषकर, संजोगी बर्खे और किरण दुबे वार्ड स्तर पर संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। मीडिया हेतु हरीप्रसाद गोहे और सोशल मीडिया के लिए जीतेश वाईकर को अधिकृत किया गया है।

– बोरदेही ब्लॉक में महेश यादव के नेतृत्व में नई टीम

बोरदेही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में अध्यक्ष के रूप में महेश यादव और कोषाध्यक्ष के रूप में छबीराम यादव को पदभार दिया गया है। उपाध्यक्ष पद के लिए उदयभान पाटनकर, राजेश सोनी और भादया कवड़े के नामों का एलान हुआ है। महासचिव की सूची में कांती चौहान, शिवप्रसाद साहू, अनिल यादव, अनिल मलाजपुरे, प्रीति वरकड़े और प्रवीण चौरे शामिल हैं। सचिव के रूप में शैलू इवनाती, विजय सिंह, गीता यादव, दीपिका वाडिया, रेखा नर्रे, सागर भम्मरकर, कविता उपराले और दिलीप नागले को नियुक्त किया गया है। मीडिया का दायित्व संदीप वाईकर और सोशल मीडिया की कमान मोहन यादव को सौंपी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button