CM News : दो किमी लंबे मार्ग पर होगा मुख्यमंत्री का जन दर्शन कार्यक्रम

मार्ग के सभी नालों की गंदगी ढांकने के लिए पर्दे लगा रही नगर पालिका

Betul News : बैतूल। सारनी में 24 अगस्त को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन द्वारा तैयारी की जा रही है।मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर विजय क्रीड़ांगन पाथाखेड़ा में उतरेगा। यहां से साप्ताहिक बाजार, डब्ल्यूसीएल अस्पताल, वीटीसी सेंटर, सतपुड़ा तौल कांटा होते हुए सीएम वार्ड नंबर 30 में पहुंचेंगे और जनदर्शन यात्रा प्रारंभ होगी। 2.20 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए मुख्यमंत्री हवाई पट्टी पर आयोजिक कार्यक्रम में शामिल होंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।

सभा के पश्चात मुख्यमंत्री मोरडोंगरी गांव में चौपाल लगाएंगे और सुखिया बाई के घर भोजन करेंगे। रात्रि विश्राम भी सारनी में ही होगा। लगातार वर्षा के कारण प्रशासन को कार्यक्रम की तैयारियों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस, एसपी सिद्धार्थ चौधरी समेत अधिकारियों के द्वारा पूरी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मैदान में कीचड़ को दूर करने के लिए निर्देश दिए।नगर में मुख्यमंत्री जिस मार्ग से गुजरेंगे उसके आसपास सजावट की जा रही है।

सभी नालों के दोनों ओर गंदगी नजर न आए इसके लिए पर्दे लगाए जा रहे हैं।प्रशासन के द्वारा बगडोना और पाथाखेड़ा क्षेत्र में नौ स्थानों पर वाहनों की पार्किंग करने की व्यवस्था बनाई जा रही है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के द्वारा चरण पादुका भी प्रदान की जाएंगी और सतपुड़ा ताप विद्युत गृह की नई इकाई समेत अन्य विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button