AAP leader Ajay Soni becomes state joint secretary: आप नेता अजय सोनी बने प्रदेश ज्वाइंट सेक्रेटरी

नई जिम्मेदारी से कार्यकर्ताओं में उत्साह, बधाईयों का तांता


बैतूल। आम आदमी पार्टी के नेता अजय सोनी को प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश ज्वाइंट सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है। अजय सोनी 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। अरविंद केजरीवाल की विचारधारा से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी में एक बूथ कार्यकर्ता के रूप में अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की। लोकसभा चुनाव के बाद भी, जब पार्टी को हार का सामना करना पड़ा, अजय सोनी ने जिले में जनता के हक की लड़ाई जारी रखी और पार्टी को जिले में एक पहचान दिलाई।
— प्रमुख पदों पर रहे कार्यरत–
अपने समर्पण और मेहनत के चलते अजय सोनी को कई प्रमुख पदों पर कार्य करने का मौका मिला। उन्होंने जिला अध्यक्ष, लोकसभा और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के पदों पर अपनी सेवाएं दीं। वर्तमान में वे लोकसभा प्रमुख बैतूल, हरदा, हरसूद और राष्ट्रीय परिषद सदस्य के रूप में कार्यरत हैं। प्रदेश संगठन में नई प्रदेश कार्यकारिणी में अजय सोनी का नाम शामिल होना बैतूल जिले के कार्यकर्ताओं और समर्थकों के लिए गर्व और खुशी का विषय है। उनकी कार्यकुशलता और जनता के प्रति 11 वर्षों के समर्पण को देखते हुए उन्हें प्रदेश ज्वाइंट सेक्रेटरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
— राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व ने दी जिम्मेदारी–
अजय सोनी की पारिवारिक पृष्ठभूमि की ओर देखे तो वह एक साधारण परिवार के बेटे हैं। पार्टी के लिए अपनी समर्पित सेवा और कार्यकुशलता के बल पर उन्होंने यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी हासिल की है। प्रदेश नेतृत्व रानी अग्रवाल और राष्ट्रीय नेतृत्व प्रदेश प्रभारी बीएस जून द्वारा उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है, जिसे लेकर प्रदेश और बैतूल जिले में एक नई ऊर्जा का संचार हो रहा है। अजय सोनी की नई नियुक्ति पर पार्टी संगठन के साथियों और समर्थकों द्वारा उन्हें बधाइयां प्रेषित की जा रही हैं। उनके इस नए पद पर आसीन होने से पार्टी को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button