Cleanliness campaign: जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत अभिनंदन सरोवर में चलाया स्वच्छता अभियान

विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने की सहभागिता 

बैतूल। गंगा दशमी के अवसर पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया। कलेक्टर के निर्देशानुसार, जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था, प्रत्याशा एवं प्रदीपन द्वारा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर अभिनंदन सरोवर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में मातृशक्ति जागरण मंच, विश्व मांगल्य सभा, यूथ हॉस्टल बैतूल इकाई, माँ शारदा समिति, नगरपालिका, आदर्श शिक्षक संघ और पत्रिका समूह ताप्ती दर्शन ने सक्रिय भागीदारी निभाई। अभियान के दौरान सरोवर की सफाई कर जल संरक्षण का संदेश प्रसारित किया गया।

इस अभियान में प्रमुख रूप से श्रीमती वंदना कुंभारे, विभाग प्रमुख नर्मदा पुरम संभाग, रेखा गुजरे, तूलिका पचौरी, निमिषा शुक्ला, नीतू चड़ोकार, कृष्ण अमृतरुते, प्रमिला धोत्रे, सरिता राठौर, प्राजंलि तलहारकर, दीपमाला ज्योति, रीता दत्त, सुशीला बोरखडे, संजय शुक्ला, घनश्याम राठौर, शैलेंद्र बिहारिया, पंजाब राव गायकवाड, देवमन बोर्खरे, अभिलाष सोनी, अनिल पवार, पवन पवार, नरेंद्र लाभहे, संगीता सोनी, सविता चौहान, और राजेंद्र कटारे उपस्थित थे।

शैलेंद्र बिहारिया ने सभी उपस्थितों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जल हमारे जीवन का आधार है और हमें इसकी हर बूंद को सहेजना चाहिए। स्वच्छता अभियान के माध्यम से हम पर्यावरण को स्वच्छ रखते हैं। आने वाली पीढ़ियों के लिए भी जल संरक्षण सुनिश्चित करते हैं।।इस आयोजन से यह संदेश स्पष्ट हो गया कि यदि समाज मिलकर प्रयास करे तो जल संरक्षण और स्वच्छता के क्षेत्र में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। सभी संस्थाओं ने एकजुट होकर सरोवर की सफाई की और इसे एक मिसाल के रूप में प्रस्तुत किया कि सामूहिक प्रयासों से ही पर्यावरण को सुरक्षित और स्वच्छ रखा जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button