Personality Development Camp: बौद्ध महासभा के व्यक्तित्व विकास शिविर में जिलेभर से जुटे अनुयायी

बाबा साहब के मिशन को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

बैतूल। 23 मार्च रविवार को भारतीय बौद्ध महासभा द्वारा एक दिवसीय व्यक्तित्व विकास शिविर आदिवासी मंगल भवन में संपन्न हुआ। इस शिविर में जिलेभर से बड़ी संख्या में बौद्ध अनुयायी शामिल हुए। आयोजन दि बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय संरक्षक महाउपासिका मीरा ताई अंबेडकर और राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष आयुष्मान भीमराव यशवंतराव अंबेडकर के मार्गदर्शन में किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव एवं केंद्रीय शिक्षक बी एच गायकवाड़ रहे। शिविर की शुरुआत पूज्य भंते दीपांकर द्वारा बुद्ध वंदना और त्रीशरण पंचशील वाचन से हुई। विशेष अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष चरणदास ढेंगरे, प्रदेश महामंत्री मेजर उत्तम प्रधान इंदौर, प्रदेश सचिव राजकपुर कांबड़े बालाघाट और प्रदेश सचिव शंकरराव शेषकर बैतूल मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय बौद्ध महासभा जिला इकाई बैतूल के अध्यक्ष अधिवक्ता नामदेव नागले ने की।

शिविर में जिला, तहसील, नगर और ग्राम इकाइयों के सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी और धम्म अनुयायी उपस्थित हुए। मुख्य अतिथि केंद्रीय शिक्षक बी एच गायकवाड़ ने बाबा साहब अंबेडकर के मिशन को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी को बुद्ध के धम्म अनुसार आचरण कर संस्कारी समाज निर्माण में योगदान देना चाहिए। शिविर का सफल संचालन तहसील महासचिव जसवंती चौकीकर और कोषाध्यक्ष गीता नागले ने किया। आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष काशीनाथ वाघमारे ने किया, जबकि समापन इंजीनियर प्रकाश उबनारे ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button