बैतूल के शैलेंद्र डोंगरे आज खाटू धाम में देंगे भजनों की प्रस्तुति।

 

बैतूल। जिले के खाटू श्याम भक्त शैलेंद्र शंकरराव डोंगरे आज राजस्थान स्थित विश्व प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर परिसर में आयोजित फाल्गुन महोत्सव के अंतर्गत संगीतमय भजनों की प्रस्तुति देंगे। 23, 24 और 25 फरवरी को होने वाले इस आयोजन में वे श्री श्याम मस्ताना धर्मशाला में बाबा श्याम के भजनों से श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर करेंगे।

बैतूल की संजय कॉलोनी निवासी शैलेंद्र डोंगरे बीते चार वर्षों से मुलताई स्थित श्री छोटा खाटू धाम सोनोली मंदिर में श्री श्याम सहारा म्यूजिकल ग्रुप बैतूल के माध्यम से नियमित रूप से भजन सेवा दे रहे हैं। अब उन्हें खाटू नगरी में प्रस्तुति देने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। श्री श्याम मस्ताना धर्मशाला में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में देशभर के भजन गायक भी भाग लेंगे। फाल्गुन महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों से खाटू श्याम भक्त बड़ी संख्या में पहुंचते हैं, ऐसे में इस मंच पर प्रस्तुति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। खाटू रवाना होने से पूर्व शैलेंद्र डोंगरे ने भक्तों से आशीर्वाद और शुभकामनाएं प्राप्त कीं। उन्होंने कहा कि बाबा श्याम की कृपा से उन्हें यह अवसर मिला है और वे पूरी श्रद्धा एवं भावनाओं के साथ भजन प्रस्तुत करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button