पंचशील बुद्ध विहार में मनाई छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती:

त्रिशरण-पंचशील पाठ के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ। पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर किया नमन। वक्ताओं ने युवाओं से शिवाजी महाराज से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। शिवाजी चौक पहुंचकर प्रतिमा पर किया गया जयघोष के साथ माल्यार्पण।

बैतूल। पंचशील बुद्ध विहार, सदर बैतूल में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती श्रद्धा, उत्साह और गरिमा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया एवं प्रबंधन समिति के तत्वावधान में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत त्रिशरण एवं पंचशील के सामूहिक पाठ से हुई। इसके पश्चात उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने छत्रपति शिवाजी महाराज के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया के संयोजक कमल घोघरकर, अध्यक्ष संदीप पाटिल, उपाध्यक्ष रामा अतुलकर, कमलेश उबनारे, प्रबंधन समिति के मार्गदर्शक धनराव चंदेलकर, अध्यक्ष डॉ. मनोज वरवड़े, नरेश भुमरकर, समता सैनिक दल के जिला अध्यक्ष मनोज गुजरे, रमेश चंदेलकर, रामदास पाटिल सहित अन्य समाजजनों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

वक्ताओं ने शिवाजी महाराज के शौर्य, राष्ट्रभक्ति, सुशासन और सामाजिक समरसता के आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

विहार में आयोजित कार्यक्रम के बाद सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शिवाजी चौक पहुंचे, जहां स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयघोष के साथ जयंती उत्सव को और अधिक भव्य बनाया गया। समारोह देशभक्ति, अनुशासन और सामाजिक एकता का संदेश देते हुए संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button