एचडीएफसी बैंक में वरिष्ठ पेंशनर्स का सम्मान समारोह आयोजित।

प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी रहे मौजूद। बैंक प्रबंधक ने साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए किया जागरूक।

बैतूल। एचडीएफसी बैंक की लिंक रोड टिकारी शाखा द्वारा 21 मई को वरिष्ठ पेंशनर्स के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बैंक प्रबंधक संकल्प तिवारी ने व्यस्त कार्यालयीन समय के बावजूद वरिष्ठ पेंशनर्स का आत्मीयता और भावपूर्ण तरीके से स्वागत-अभिनंदन किया।

अपने संबोधन में संकल्प तिवारी ने पेंशनर्स से बैंकिंग सुविधाओं का समुचित उपयोग करने की अपील की। उन्होंने बढ़ते साइबर फ्रॉड और डिजिटल ठगी के मामलों को लेकर सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा कि किसी भी अनजान मोबाइल कॉल पर बैंकिंग संबंधी जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि बैंक की ओर से आने वाले कॉल सामान्यतः 91+1600 सीरीज से होते हैं, जबकि अन्य संदिग्ध कॉल से सावधान रहने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के साथ फ्रॉड हो जाए तो तत्काल साइबर क्राइम ब्रांच, साइबर सेल या नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करनी चाहिए। बैंक प्रबंधन ने भरोसा दिलाया कि एचडीएफसी बैंक पेंशनर्स को हर संभव बैंकिंग सुविधा और सहयोग उपलब्ध कराने के लिए सदैव तत्पर रहेगा।

कार्यक्रम में बैंक प्रबंधक संकल्प तिवारी ने पेंशनर्स को अभिनंदन पत्र, स्मृति चिन्ह और आकर्षक गिफ्ट वाउचर भेंट कर सम्मानित किया। बैंक स्टाफ ने भी पेंशनर्स को हर संभव सहायता देने का संकल्प व्यक्त किया।

समारोह में प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन बैतूल के जिला अध्यक्ष सुन्दरलाल कड़वे, कार्यकारी अध्यक्ष जगन्नाथ पाठेकर, जिला सचिव शिवचरण हजारे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एल.एस. तुरिया, वरिष्ठ पेंशनर्स रमेश चंद्र परिहार, ब्रजलाल कोड़ले, बी. बामने, राजेन्द्र भगत, दरवाई जी एवं देशमुख जी उपस्थित रहे। अंत में सचिव शिवचरण हजारे ने आभार व्यक्त किया। वहीं बैंक प्रबंधक संकल्प तिवारी ने स्टाफ सहित नियमित मासिक बैठक में शामिल होकर सहयोग जारी रखने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button