Crime News: कलयुगी शिक्षक ने गुरु-शिष्य के रिश्ते को किया तार तार

स्कूल की 4 छात्राओं से दुराचार और छेड़छाड़ का आरोप,हेडमास्टर गिरफ्तार

Betul News Today: बैतूल। जिले में अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नही ले रही है। वहीं नाबालिग बेटियां अब स्कूलों में भी सुरक्षित नही है। शिक्षा के मंदिर कहे जाने वाले विद्यालय को वहीं पर पदस्थ शिक्षक कलंकित कर रहे है।

ऐसा ही एक मामला पीसाझोड़ी गांव के सरकारी माध्यमिक स्कूल से सामने आया है। यहां के हेड मास्टर पर स्कूल की 4 छात्राओं से दुराचार और छेड़छाड़ के आरोप लगाए जा रहे हैं। कलियुगी शिक्षक भीमराव लांजीवार ने सभी आदर्शों को ताक पर रखते हुए गुरु शिष्य के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर दिया।

इस मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी हेडमास्टर के खिलाफ मामला दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।मंगलवार को पीड़ित छात्राओं के परिजनों ने कोतवाली पहुच कर घटना की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में परिजनों ने बताया कि हेडमास्टर भीमराव लांजीवार बच्चियों के साथ गंदी हरकते करता था और उन्हें धमकी देता था जिसके कारण बच्चियों ने पहले तो घर में नहीं बताया, इसके बाद एक बच्ची ने अपनी मां से बोला कि मैं अब स्कूल नहीं जाऊंगी स्कूल में सर उसके साथ गंदी हरकतें करते हैं।

जब बच्ची की मां स्कूल पहुंची तो और भी बच्चियों ने बताया कि उनके साथ भी ऐसी ही घटना हो रही है। ऐसी 4 बच्चियां सामने आई है जिनके साथ हेड मास्टर के द्वारा गंदी हरकतें की गई है। मामले को लेकर बताया गया कि हेड मास्टर लगभग 1 साल से इन छात्राओं को अलग-अलग अपने कमरे में बुलाकर गंदी हरकतें कर रहा था। मामले को लेकर जब ग्रामीणों को इसकी जानकारी लगी तो उन्होंने इस मामले की शिकायत दर्ज करवाई।

कोतवाली टीआई अजय सोनी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी हेड मास्टर भीमराव लांजीवार के खिलाफ धारा 376(3), 376(2 ), 354 और 506 और पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button