Transfer Of Patwaris : पटवारियों के तबादले, एसडीएम कार्यालय में अटैच सुभाष पवार खेड़ली हल्के में पदस्थ

Transfer Of Patwaris :  बैतूल। कलेक्टर  (भू-अभिलेख) कार्यालय से जारी आदेश में जिले के कई पटवारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। आदेश के अनुसार एसडीएम कार्यालय बैतूल में अटैच रहे पटवारी सुभाष पवार को अब पटवारी हल्का क्रमांक 48 – खेड़ली में पदस्थ किया गया है।

Big Breaking : जीतू के बयान पर हेमंत का पलटवार, बोले-भाजपा विधायक के लिए अमर्यादित भाषा का प्रयोग कांग्रेस अध्यक्ष की हताशा का प्रतीक

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम बैतूल ने शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार एसडीएम कार्यालय बैतूल में अटैच रहे पटवारी सुभाष पवार को अब पटवारी हल्का क्रमांक 48 – खेड़ली में पदस्थ किया गया है। सुशील कुमार उपासे जो वर्तमान में हल्का क्रमांक 45 – मलाकपुर में पदस्थ थे, उन्हें अब हल्का क्रमांक 50 – बाजपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

रूपेश अखंडे पटवारी हल्का क्रमांक 47 भैंसदेही को हल्का क्रमांक 36 – खंजनपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। लीना धनैश्वरी पटवारी हल्का क्रमांक 65 अमदर को हल्का क्रमांक 64 – बघोली का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। पटवारी रूपेश अखंडे को हल्का क्रमांक 50 – बाजपुर, मितेश धाकड़ को हल्का क्रमांक 48 – खेड़ली तथा प्रियंका पाटिल को हल्का क्रमांक 64 – बघोली के प्रभार से मुक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button