SD Collage News: एस. डी. कालेज में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग कार्यक्रम का आयोजन
कालेज परिसर में माँ सरस्वती और भगवान धनवंतरी पूजन के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

बैतूल। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के 10वें वार्षिक समारोह के उपलक्ष्य में एस. डी. कालेज परिसर में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था अध्यक्ष डॉ. ललित सरले और संचालक डॉ. आशीष महाजन द्वारा माँ सरस्वती और भगवान धनवंतरी के पूजन के साथ किया गया।
अध्यक्ष डॉ. ललित सरले ने उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “करो योग, रहो निरोग” के संदेश को अपनाना चाहिए। उन्होंने योग के शारीरिक, मानसिक और आंतरिक लाभों पर जोर दिया और छात्रों को प्रतिदिन योग करने की प्रेरणा दी। वहीं, संस्था संचालक डॉ. आशीष महाजन ने बताया कि योग जटिल रोगों को दूर करने और स्वस्थ जीवन जीने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।
कार्यक्रम के दौरान, एस. डी. कालेज के ग्रुप कोऑर्डिनेटर राकेश रावत ने भी छात्रों को योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दी ताकि तन और मन दोनों स्वस्थ रह सकें। योग प्रशिक्षक डॉ. राहुल परमा और श्री के. के. बारमासे ने छात्रों को प्राणायाम कराया और उसे दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में एस. डी. कालेज के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ और शिक्षक गण उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन अकादमिक हेड मनोज सावनेर द्वारा धन्यवाद के साथ हुआ।




