मेहरा समाज संगठन जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में संपन्न हुआ गरीब अनाथ बिटिया का विवाह …

बैतूल। ग्राम आमांपठार में सामाजिक एकता की प्रेरणादायक मिसाल देखने को मिली, जहां मेहरा समाज जिला अध्यक्ष व भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला महामंत्री संतु सूर्यवंशी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में अनाथ बिटिया सुश्री अनीता बीसोने, बेटा आयुष्मान गणेश एवं बहन श्रीमती ममता जगदीश कुदारे के विवाह समारोह में जिला अध्यक्ष संतु सूर्यवंशी के नेतृत्व में समाज के लोगों ने एकजुट होकर सहयोग और सेवा की उत्कृष्ट मिसाल पेश की। आयोजन ने यह संदेश दिया कि जब समाज साथ खड़ा होता है तो जरूरतमंदों का जीवन सम्मान और खुशियों से भर जाता है।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष डॉ भूतासिंह बड़ोदे, रम्मू बेले, आकाश, विमल बचले, ब्लॉक अध्यक्ष सहदेव पाटिल, गोल्डी, पिंटू गुड्डू उज्जोने, युवराज नागले, चंद्रभान बडौदे, गंगाराम घोड़ाहे, जगदीश कोगे, रंजीत बेले, विनोद बिसोने, संदीप सूर्यवंशी, माहिर सूर्यवंशी, नंदकिशोर, भागीरथ, दुर्जन अलकेश, विमल कुदारे सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधुओं की उपस्थिति रही।

संतु सूर्यवंशी ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज की असली ताकत उसकी एकता और सहयोग की भावना में होती है। जब हम सब मिलकर जरूरतमंदों के साथ खड़े होते हैं, तब किसी भी गरीब या असहाय को अकेला महसूस नहीं होता। उन्होंने कहा कि आज का यह विवाह, पारिवारिक सहयोग समारोह इसी भावना का प्रतीक है, जहां समाज ने मिलकर तीन परिवारों के जीवन में खुशियां लाने का प्रयास किया है।

उन्होंने कहा कि अनाथ बेटियों और जरूरतमंद परिवारों की मदद करना सामाजिक दायित्व ही नहीं, मानवीय कर्तव्य भी है। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा और विश्वास मजबूत होता है। संतु सूर्यवंशी ने सभी सामाजिक बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इसी तरह आगे भी सभी लोग एकजुट होकर सेवा और सहयोग के कार्य करते रहें, ताकि हर जरूरतमंद तक मदद पहुंच सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button