बड़ा हादसा: चंडी दरबार से लौटते समय बाइक दुर्घटना: 2 महिलाओं समेत 4 घायल

Accident News Betul: बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के अंतर्गत आने वाले चिचोली ब्लाक में स्थित मां चंडी के दरबार में पूजन करने आए चार लोग बाइक दुर्घटना में घायल हो गए। गंभीर चोटें आने से सभी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। घायलों में दो महिलाएं और एक बच्चा  शामिल है।

हादसे की वजह  बाइक चला रहे युवक की आंखों के सामने अचानक अंधेरा छा गया था जिस कारण बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और उस पर सवार चारों ही सड़क पर फिंका गए। सभी लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार बबलू लाल धुर्वे उम्र 31 वर्ष निवासी बोदु तहसील अमरावती (महाराष्ट्र) अपने परिवार की 2 महिला एवं एक बच्चे के साथ चिचोली में स्थित चंडी दरबार पूजा करने के लिए आए थे। पूजा कर बुधवार शाम को वापस बोदु तहसील अमरावती (महाराष्ट्र) जा रहे थे। तभी चंडी दरबार के पास स्थित मोड़ पर बाइक चालक युवक बाबूलाल की आंख में अचानक अंधेरा आ गया और  बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।

जिसमें बाइक चालक बबलू लाल धुर्वे उम्र 31 वर्ष, रमिया धुर्वे उम्र 60 वर्ष, फग्गो वीके उम्र 65 वर्ष और विशाल धुर्वे उम्र 15 वर्ष गंभीर घायल हो गए थे ।   घटना के बाद राहगीरों ने तत्काल इसकी सूचना 108 एंबुलेंस को दी।  घटनास्थल पर एंबुलेंस पहुंची और सभी घायलों को चिचोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।  घायलों की हालत गंभीर होने के कारण 108 एंबुलेंस की सहायता से गुरुवार सुबह सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। फिलहाल सभी घायलों को जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया गया है जहां पर डॉक्टरों द्वारा घायलों का उपचार किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button