शहर को आदर्श और स्वच्छ बनाने के लिए स्वच्छता का त्योहार अभियान जारी।

कांती शिवा टॉकीज के सामने लंबे समय से फैली गंदगी हटाई। नगर पालिका अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधियों ने किया निरीक्षण। नागरिकों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील।

बैतूल। विधायक हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर नगर पालिका परिषद बैतूल द्वारा शनिवार स्वच्छता का त्योहार अभियान के अंतर्गत शनिवार को गंज क्षेत्र स्थित कांती शिवा टॉकीज के सामने विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं समृद्ध बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस अभियान के तहत लंबे समय से क्षेत्र में फैली गंदगी को नगरपालिका टीम ने हटाकर आसपास के पूरे क्षेत्र की व्यापक सफाई की।

अभियान के दौरान सफाई कर्मचारियों और अधिकारियों ने संयुक्त रूप से क्षेत्र को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाई तथा नागरिकों को स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वतीबाई बारस्कर, उपाध्यक्ष महेश राठौर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, पार्षदगण एवं समाजसेवी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी जनप्रतिनिधियों ने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नागरिकों से शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग की अपील की।

नगर पालिका परिषद बैतूल द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार स्वच्छता अभियान संचालित किए जा रहे हैं, ताकि जनजागरूकता बढ़े और बैतूल को स्वच्छ एवं आदर्श नगर के रूप में विकसित किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button