बिहरगांव की प्रतिभाशाली बेटी भूमिका घिडोडे बनीं सहायक प्राध्यापक

बैतूल। ग्राम बिहरगांव की प्रतिभाशाली बेटी भूमिका घिडोडे ने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) द्वारा आयोजित सहायक प्राध्यापक (इतिहास) परीक्षा में सफलता हासिल कर बैतूल जिले का गौरव बढ़ाया है।

स्व. रामचंद्र घिडोडे एवं श्रीमती ललिता घिडोडे की सुपुत्री भूमिका घिडोडे का चयन इतिहास विषय में सहायक प्राध्यापक पद पर हुआ है। ग्रामीण परिवेश से निकलकर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में यह उपलब्धि हासिल करना उनकी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है।

भूमिका की सफलता से ग्राम बिहरगांव सहित पूरे जिले में हर्ष का माहौल है। उनकी उपलब्धि क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है, जो यह संदेश देती है कि कठिन परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण से किसी भी मंजिल को प्राप्त किया जा सकता है।

भूमिका घिडोडे को इस उल्लेखनीय सफलता पर सामाजिक, शैक्षणिक एवं क्षेत्रीय लोगों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल शैक्षणिक जीवन की कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button