प्रदेश स्तरीय परिचय सम्मेलन में 35 जिलों के युवक-युवतियों ने मंच से दिया परिचय

प्रज्ञा जीवन साथी स्मारिका का विमोचन

बैतूल। भारत भारती जामठी स्थित प्रज्ञा बुद्ध विहार में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुद्ध पूर्णिमा कार्यक्रम एवं बौद्ध युवक-युवती परिचय सम्मेलन रविवार को आमला विधायक डॉक्टर योगेश पंडाग्रे के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस आयोजन में प्रदेश के लगभग 35 जिलों से पहुंचे विवाह योग्य युवक-युवतियों एवं सामाजिक बंधुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

सम्मेलन की विशेषता यह रही कि मंच से युवक-युवतियों ने स्वयं अपना परिचय प्रस्तुत किया। उपस्थित समाजजनों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे सामाजिक समन्वय और वैवाहिक संवाद का प्रभावी माध्यम बताया।

कार्यक्रम के दौरान 200 से अधिक बायोडाटा पर आधारित प्रज्ञा जीवन साथी स्मारिका का विधिवत विमोचन मुख्य अतिथियों एवं समाज के वरिष्ठजनों के करकमलों से किया गया। स्मारिका को प्रतिभागियों और परिजनों के लिए उपयोगी दस्तावेज के रूप में देखा जा रहा है।

आयोजन समिति के पदाधिकारियों एवं सामाजिक संगठनों के समन्वित प्रयास से आयोजित यह सम्मेलन जिले में अपने प्रकार का एक महत्वपूर्ण और सफल आयोजन साबित हुआ। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक आयोजनों को निरंतरता दी जाएगी, ताकि समाज में संवाद और वैवाहिक समन्वय को और सशक्त बनाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button