Big Breaking: बैतूल तहसील में पटवारियों के हल्के बदले, लंबे समय से जमे पटवारी की हुई अदला-बदली
तत्काल प्रभाव से आदेश लागू, कई पटवारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया

Big Breaking: बैतूल। जिले के राजस्व प्रशासन में फेरबदल करते हुए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बैतूल द्वारा तहसील बैतूल ग्रामीण/नगर के पटवारियों के हल्कों में व्यापक बदलाव किए गए हैं। 21 जुलाई 2025 को जारी आदेश के माध्यम से यह तबादले किए गए हैं। इनमें उन पटवारियों को विशेष रूप से शामिल किया गया है जो वर्षों से एक ही हल्के में जमे हुए थे। जारी आदेश के अनुसार, स्थानांतरित पटवारियों को तत्काल अपने नाम के समक्ष दर्शाए गए नवीन हल्कों का प्रभार ग्रहण कर रिपोर्ट संबंधित कानूनगो को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश को तत्काल प्रभावशील माना गया है।
कुछ प्रमुख बदलाव इस प्रकार हैं:
महेश मालवी को साकादेही का हल्का सौंपा गया है।
संजय मोरे, जो पूर्व में बदनूरढाना (प.ह.न. 49) में कार्यरत थे, उन्हें अब बोदी जूनावानी (प्र.ह.न. 21) भेजा गया है। बोरगांव में पदस्थ कुलदीप चौहान को डहर गांव और खेड़ी सांवलीगढ़ पदस्थ किया गया है।
लवीना झरबडे, जो बांसपानी में कार्यरत थीं, उन्हें देवगांव (प.ह.न. 22) स्थानांतरित किया गया है।अवधेश वर्मा, जो पूर्व में गुडी (80) और बारवीं (81) हल्कों में थे, उन्हें अब बड़ोरा (प.ह.न. 33) भेजा गया है। प्रमोद मौसिक को रौंढ़ा (प्र.ह.न. 51) का हल्का सौंपा गया है।अजय खातरकर को हथनाझिरी और बोरीकास का काम दिया गया है। आलोक खासदेव को कोलगांव के अतिरिक्त दिवान चारसी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

कई पटवारियों को उनके नियमित हल्के के साथ-साथ अतिरिक्त हल्कों का प्रभार भी सौंपा गया है। इनमें सुरेश झाड़े को मोवाड़ (41) के साथ-साथ कन्हड़गांव (42) और प.ह.न. 42 का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अजय पाटिल को बयावाड़ी (39) के साथ कुम्हारटेक (38) तथा प.ह.न. 38 कुम्हारटेक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अजय जावलकर को गुडी (80) और बारवी (81) का प्रभार दिया गया है, जो कि प्र.ह.न. 81 बारकी का अतिरिक्त प्रभार भी शामिल है।

प्रशासनिक दृष्टि से प्रभावी कदम:
इस फेरबदल को लेकर प्रशासन का मानना है कि वर्षों से एक ही स्थान पर कार्यरत पटवारियों को अन्य स्थानों पर स्थानांतरित करना जरूरी था, जिससे नवीन ऊर्जा, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जा सके। इसके साथ ही, कई हल्कों में लंबे समय से पदस्थ रहे पटवारियों के स्थान पर अब नए अधिकारी कार्यभार ग्रहण करेंगे।

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मकसूद अहमद ने आदेश में स्पष्ट किया है कि सभी पटवारी तत्काल अपने नवीन हल्कों का प्रभार लेकर विधिवत रिपोर्ट प्रस्तुत करें, जिससे किसी भी प्रकार की कार्यप्रणाली में बाधा न आए।
यह आदेश 21 जुलाई 2025 से प्रभावी हो गया है।
संबंधित पटवारियों को निर्देशित किया गया है कि वे तत्काल प्रभार ग्रहण कर लें।




